दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमिनी पद्मश्री श्याम लाल हॉकी टूर्नामेंट में 9-0 से जीती

0
19

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस) दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमिनी ने दसवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल इन्विटेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2024 के महिला वर्ग के लीग मैच में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 9-0 से हराया।

मेघा ने तीन गोल, सुनीता और नीलम ने दो-दो गोल तथा प्रियंका और सारिका ने एक-एक गोल किया। इस मैच में एसएनएस हॉकी वुमैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिल्ली युनिवर्सिटी एलुमिनी की खिलाड़ी सुनीता को मिला।

एक अन्य मैच में विवेकानंद कॉलेज और भारती कॉलेज का मैच 2-2 की बराबरी पर रहा। विवेकानंद कॉलेज की तरफ से सोनिया और एकता ने एक-एक गोल किया जबकि भारती कॉलेज की तरफ से मनीषा ने दोनों गोल किया। एस एन एस हॉकी वुमैन ऑफ द मैच का अवार्ड भारती कॉलेज की मनीषा को मिला।

पुरुष वर्ग में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने हंसराज कॉलेज को 5 -1 से हराया।श्री राम कॉलेज की तरफ से योगेश्वर और लखन ने दो-दो गोल किए जबकि एक गोल विभांशु ने किया और हंसराज कॉलेज से एकमात्र गोल रवि राज ने किया। इस मैच में एसएनएस हॉकी मैन ऑफ द मैच का अवार्ड श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स के योगेश्वर को मिला।

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में श्याम लाल कॉलेज इवनिंग को 5-2 से हराया। एसएनएस हॉकी मैन ऑफ द मैच खालसा कॉलेज के अंकित को मिला।