बीजिंग, 28 मई (आईएएनएस)। 29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस है। वर्ष 1990 से अब तक चीन ने संयुक्त राष्ट्र संघ की करीब 30 शांति स्थापन कार्यवाहियों में भाग लिया और 50 हजार से अधिक शांति रक्षकों को भेजा है। कंबोडिया, गो (किंशासा), सूडान और लेबनान आदि 20 से अधिक देशों व क्षेत्रों में चीनी शांति रक्षक देखने को मिलते हैं।
हाल के वर्षों में शांति स्थापन कार्रवाहियों में चीनी महिला रक्षकों की संख्या बढ़ी। चीन ने क्रमश: 1,000 से अधिक महिला सैनिकों और अधिकारियों को भेजा। उन्होंने माइनस्वीपर, गश्ती और टोही के साथ स्थानीय नागरिकों को चिकित्सा सेवा भी दी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एएनएम