रांची से अपहृत चार साल की बच्ची बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

0
36

रांची, 18 मई (आईएएनएस)। रांची शहर के पंडरा इलाके से शुक्रवार की शाम अपहृत की गई चार साल की बच्ची सृष्टि को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सृष्टि शुक्रवार की शाम चार घर के पास से लापता हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी ने तत्काल एसआईटी गठित की। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि एक व्यक्ति छोटी बच्ची को ऑटो पर बिठाकर रांची के मांडर की तरफ गया है।

पुलिस ने आखिरकार आरोपी को मांडर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। बच्ची उसके कब्जे में थी और रो रही थी। आरोपी का नाम नागेश्‍वर शाह है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।