‘सावी’ के एक साल पूरे होने पर बोलीं दिव्या खोसला, ‘ऐसा लग रहा जैसे...

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस दिव्या खोसला की फिल्म 'सावी' को एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर एक्ट्रेस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह फिल्म उनके करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हुई, जिसने उन्हें एक कलाकार के रूप में निखारा और पहचान दिलाई।

फिल्म निर्माता मिलाप जावेरी ने खास अंदाज में टीम को कहा धन्यवाद, बोले- ‘आपकी...

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक मिलाप जावेरी की अपकमिंग फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच निर्माता जावेरी एक्टर्स और टीम के लिए सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की तारीफ के बाद उन्होंने अब टीम की तारीफ की और कहा कि ‘आपकी दीवानियत को सलाम है।’

‘सैयारा’ एक ऐसी लव स्टोरी है, जिसे मैं बचपन से सुनता आया हूं :...

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। मशहूर निर्देशक मोहित सूरी अपनी आने वाली फिल्म 'सैयारा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म उन प्रेम कहानियों की तरह है, जिन्हें वह बचपन से सुनते और पसंद करते आए हैं।

भारत ने हमेशा पाकिस्तान के साथ समस्याओं को सुलझाने की पहल की : जावेद...

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने कहा कि भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की पहल की। लेकिन, पड़ोसी देश ने ऐसा कभी नहीं किया।

मैं अपना सबकुछ ईश्वर पर छोड़ चुकी हूं : ममता कुलकर्णी

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी जल्द ही श्री कल्किधाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। अभिनेत्री ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। उनका मानना है कि ईश्वर हर किसी को एक प्रयोजन के साथ धरती पर भेजते हैं। उन्होंने कहा, जगत जननी ने मुझे पुण्य कर्मों के लिए भेजा है।

एसजे सूर्या ने एक्टर नानी से मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

चेन्नई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेता एसजे सूर्या को फिल्म 'सारिपोधा सनिवारम' में उनकी एक्टिंग के लिए तेलंगाना सरकार की तरफ से "गदर तेलंगाना फिल्म अवॉर्ड" मिला। इस पर अभिनेता नानी ने उन्हें बधाई दी थी। उनके बधाई पोस्ट पर सही तरीके से रिप्लाई नहीं देने पर उन्होंने शनिवार को नानी से माफी मांगी और कहा कि उन्हें इसका अफसोस है।

‘माधव मिश्रा’ से जुड़ा है मेरा ‘आधार’ : पंकज त्रिपाठी

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी सुपरहिट वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के चौथे सीजन के साथ लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने किरदार माधव मिश्रा को आसानी से समझ और निभा लेते हैं, क्योंकि उनका ‘आधार’ इस किरदार से जुड़ा हुआ है।

सुगंधा मिश्रा ने गाया ‘प्रिटी लिटिल बेबी’ का हिंदी वर्जन, इंस्टाग्राम पर मचा धमाल

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। कॉमेडियन और सिंगर सुगंधा मिश्रा ने हाल ही में एक खास तोहफा अपने फैंस को दिया है। उन्होंने मशहूर अंग्रेजी गाने 'प्रिटी लिटिल बेबी' का हिंदी वर्जन तैयार किया है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। यह गाना असल में 1962 में प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर कॉनी फ्रांसिस ने गाया था, जो आज भी अपने मधुर सुरों की वजह से लोगों को पसंद आता है। सुगंधा ने इस क्लासिक गाने को अपने अंदाज में हिंदी में ढाला है। यह वर्जन अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

नाइस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: ‘रसवती’ पांच श्रेणियों में हुई नॉमिनेट

चेन्नई, 31 मई (आईएएनएस)। निर्देशक संतकुमार की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित रोमांटिक क्राइम ड्रामा 'रसवती' को फ्रांस में नाइस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खंड में पांच श्रेणियों में नामांकित किया गया है।

कांता राव मेमोरियल अवॉर्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहा : विजय देवरकोंडा

चेन्नई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके तेलंगाना सरकार, जूरी और उन पर विश्वास करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह गदर तेलंगाना फिल्म पुरस्कार 2024 में कांता राव मेमोरियल अवॉर्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

खरी बात