मिलाप जावेरी ने की सोनम बाजवा की तारीफ, बोले- ‘मैं तो फैन हो गया’
मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक मिलाप जावेरी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जावेरी ने अभिनेत्री सोनम बाजवा की खूब तारीफ की। उन्होंने तारीफ करते हुए उनके अभिनय को दमदार और धमाकेदार बताया और कहा कि वह बाजवा के फैन बन चुके हैं।
टाइगर ने सुभाष घई को बताया ‘अल्टीमेट शोमैन’, कहा- ‘आपकी वजह से पापा बने...
मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने अपने अंकल सुभाष घई का धन्यवाद किया है, जिन्हें वह 'अल्टीमेट शोमैन' कहते हैं। टाइगर ने कहा कि अंकल सुभाष घई की वजह से ही उनके पापा, दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ रातोंरात सुपरस्टार बने थे।
फिर साथ आए विक्रांत मैसी और मेधा शंकर, ’12वीं फेल’ के अनदेखे सीन किए...
मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। सुपरहिट फिल्म '12वीं फेल' की आधिकारिक स्क्रिप्ट पब्लिक डोमेन में जारी की जाएगी। इस कदम से भारतीय सिनेमा में पारदर्शिता लाने और फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी।
जब अनुपम खेर ने चखाया कश्मीरी खाने का स्वाद, विनय पाठक ने शेयर किया...
मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। एक्टर विनय पाठक ने आईएएनएस से बात करते हुए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'खोसला का घोसला' के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने इस फिल्म में आसिफ भाई का यादगार किरदार निभाया था। उन्होंने कहा कि उनके दिलों में इस फिल्म को लेकर खास यादें हैं। साथ ही एक्टर ने कश्मीरी खाने का किस्सा भी शेयर किया, जो उन्हें दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान खिलाया था।
श्वेता त्रिपाठी बनेंगी थिएटर निर्माता, लाएंगी समलैंगिक मुद्दे पर नाटक
मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी जल्द ही थिएटर निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। वह एक मशहूर ब्रिटिश नाटक 'कॉक' का मंचन करेंगी। यह उनका पहला प्रोडक्शन होगा, जिससे वह थिएटर की दुनिया में कदम रख रही हैं।
‘इस उम्र में कितना भी मीठा खा लो, डायबिटीज नहीं होती’…अनुपम खेर ने शेयर...
मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें खेर अपनी मां दुलारी के साथ मजेदार संवाद करते नजर आए। खेर ने इसे ‘मां की निराली बातें’ बताया।
कृति खरबंदा की स्कूल लाइफ की झलक, तस्वीरों में दिखा बचपन का मासूम अंदाज
मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। हाल ही में एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं, जो उनकी स्कूल लाइफ की सुनहरी यादों को दर्शाती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों में कृति स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं, और उनके चेहरे पर मासूमियत और खुशी साफ झलक रही है। उन्होंने इन फोटोज के साथ एक शानदार कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने स्कूल के दिनों की मस्ती, दोस्तों के साथ बिताए पल और मासूमियत भरे उन पलों को याद किया। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
राधिका आप्टे ने की ‘सिस्टर मिडनाइट’ की तारीफ, बोलीं- ‘ऐसी फिल्म जो कुछ नया...
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री राधिका आप्टे जल्द ही करण कंधारी की फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने अपकमिंग फिल्म की तारीफ करते हुए बताया कि जब उन्होंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उन्हें लगा कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें प्रयोग करने का मौका मिलेगा। यह ऐसी फिल्म है जो कुछ नया सिखाती है।
शालिनी पांडे ने कसोल में शुरू की ‘राहु केतू’ की शूटिंग, बोलीं – ‘जल्द...
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री शालिनी पांडे ने मुंबई के बाद अब हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर कसोल में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राहु केतू’ की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पर्दे के पीछे की तस्वीरें शेयर करके फैंस को सेट से झलक दिखाई।
‘सम्मानित महसूस कर रहा हूं’, गदर तेलंगाना पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बोले...
हैदराबाद, 29 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने 14 साल के अंतराल के बाद गुरुवार को 'गदर तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024' की घोषणा की। अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा-2' में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया है। अर्जुन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।











