ओम राउत ने ‘कलाम’ में धनुष को किया कास्ट, बोले- ‘उनसे बेहतर कोई नहीं’

चेन्नई, 28 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक ओम राउत ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कलाम : द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के लिए अभिनेता धनुष को कास्ट किया है। राउत का मानना है कि दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक के लिए अभिनेता धनुष से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता।

‘भाग्य लक्ष्मी’ से स्मिता बंसल की विदाई, अभिनेत्री बोलीं- ‘नीलम के किरदार ने किया...

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। जी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय टीवी शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ में नीलम ओबेरॉय की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री स्मिता बंसल चार साल बाद अब शो को अलविदा कह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि शो में उनका 'नीलम' किरदार चुनौतीपूर्ण था और इसने उन्हें बहुत प्रेरित किया।

मीठी नदी सफाई घोटाला मामला, अभिनेता डिनो मोरिया ईओडब्ल्यू अधिकारियों के सामने हुए पेश

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। मीठी नदी सफाई घोटाले मामले में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया एक बार फिर जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए हैं। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) बुधवार को डिनो मोरिया से फिर से पूछताछ करेगी। इससे पहले अधिकारियों ने अभिनेता से लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी, जिसमें उन्होंने कई अहम सवालों के जवाब दिए। जांच अधिकारियों ने उन्हें फिर से तलब किया है।

142वीं जयंती पर रणदीप ने वीर सावरकर को किया याद, बोले- उन्होंने देखा आत्मनिर्भर...

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। लेखक और राजनेता विनायक दामोदर स्वातंत्र्य वीर सावरकर की जिंदगी पर फिल्म बनाने वाले अभिनेता रणदीप ने उनकी 142वीं जयंती पर याद किया। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने आत्मनिर्भर राष्ट्र का सपना देखा था, जो अब हर किसी का सपना बन चुका है।

‘हेरा फेरी 3’ विवाद पर फिरोज नाडियाडवाला की चुप्पी, परेश रावल के करीबी ने...

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। फिल्म 'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के बाहर होने के बाद, दिग्गज अभिनेता के करीबी सूत्र ने फिल्म के पुराने प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की चुप्पी पर सवाल उठाया है।

करण जौहर ने बचपन की यादें की ताजा, शेयर की मां और जीनत अमान...

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। करण जौहर ने बचपन की खास यादों को ताजा किया। उन्होंने बताया कि साल 1981 में उनकी मां हीरू जौहर और उनकी मौसियों ने मिलकर मशहूर फैशन डिज़ाइनर अबू जानी के साथ एक फैशन एग्जिबिशन आयोजित की थी। इस इवेंट में मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान भी आई थीं।

‘खुफिया’ में अली फजल की एक्टिंग देख प्रभावित हुए थे कमल हासन, बोले- ‘वो...

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। अभिनेता और फिल्म निर्माता कमल हासन ने अपने ‘ठग लाइफ’ के सह-कलाकार अली फजल की प्रशंसा की और उन्हें ‘महत्वपूर्ण अभिनेता’ बताया। हासन ने बताया कि वह साल 2023 में आई सीरीज 'खुफिया' में फजल की एक्टिंग को देखकर प्रभावित हो गए थे।

नेटफ्लिक्स के ग्लोबल फैन इवेंट ‘टुडुम’ में परफॉर्म करेंगे हनुमानकाइंड

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। रैपर, सिंगर और एक्टर हनुमानकाइंड को अब नेटफ्लिक्स के एक बड़े ग्लोबल फैन इवेंट में परफॉर्म करने का मौका मिला है। यह नेटफ्लिक्स का एक बड़ा और खास कार्यक्रम है, जो फैंस के लिए होता है।

‘स्पिरिट’ विवाद के बीच दीपिका का बयान , ‘मैं अंतरात्मा की आवाज सुनती हूं’

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा के साथ 'स्पिरिट' को लेकर चल रहे विवाद के बीच बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने कहा कि जब भी वह किसी मुश्किल या उलझन भरी स्थिति में होती हैं, तो वह अपने अंतरात्मा की आवाज सुनती हैं और उसी के अनुसार फैसला करती हैं।

जिम में पसीना बहाते नजर आए बॉबी देओल, शेयर किया वीडियो

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेता बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जमकर वर्कआउट करते और जिम में पसीना बहाते नजर आए।

खरी बात