‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ : सफलता के लिए टॉम क्रूज ने प्रशंसकों का...
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज की हालिया फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को इतना प्यार देने के लिए प्रशंसकों का आभार जताते हुए क्रूज ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है।
मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे: संदीपा धर बोलीं – ‘हर छोटा कदम मायने रखता है’
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। हर साल 28 मई को मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे या पीरियड्स हाइजीन डे मनाया जाता है। इस अवसर पर अभिनेत्री संदीपा धर पीरियड्स हाइजीन पर बात करती नजर आईं। उनका मानना है कि देश में बुनियादी स्वच्छता आज भी एक विशेषाधिकार है और हस्तियों के पास इसमें आगे बढ़कर कुछ करने की जिम्मेदारी है।
अमृता सुभाष ने बताया, क्या है जीवन जीने की कला
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमृता सुभाष की अपकमिंग फिल्म 'चिड़िया' रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच, अभिनेत्री ने एक कलाकार के तौर पर अव्यवस्था में व्यवस्था खोजने की अपनी प्रक्रिया और अपने फायदे के रूप में इस्तेमाल करने पर बात की। अभिनेत्री का मानना है कि यही जीवन जीने की कला है।
31 हजार की कॉफी देख दिलजीत दोसांझ का हुआ गजब हाल, मजेदार अंदाज में...
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने मजेदार अंदाज में एक किस्सा शेयर किया, जिसमें वह लंदन में 31 हजार की कॉफी पीते नजर आए।
मैंने अनुभव से सीखा, जीवन चुनौतियों का मास्टरक्लास है : एजाज खान
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेता एजाज खान ने अपने अभिनय करियर और अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की। बचपन में मुश्किलों से जूझने से लेकर अपनी उभरती पहचान का सामना करने तक, बिग बॉस के पूर्व अभिनेता ने बताया कि कैसे उनके जीवन के हर अध्याय ने उन्हें एक व्यक्ति और एक कलाकार के रूप में आकार दिया है।
‘हेरा फेरी 3’ विवाद और परेश रावल पर अक्षय कुमार ने कही ऐसी बात
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार को मुंबई में आयोजित अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए, जहां उन्होंने कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' और परेश रावल से जुड़े विवाद पर भी बात की।
इमरान हाशमी ने दूर की थी दीपक परमेश की समस्या, शेयर की ‘ग्राउंड जीरो’...
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे के जीवन पर आधारित हालिया रिलीज फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में अभिनेता इमरान हाशमी के साथ दीपक परमेश अहम भूमिका में नजर आए। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में इमरान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में उन्होंने खुलकर बात की।
गीता बसरा ने बताया, क्यों बनाई बॉलीवुड से दूरी, अभी तक है ये मलाल
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री गीता बसरा ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर जाने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि बॉलीवुड से दूरी बनाने के पीछे क्या वजह थी। अपने फिल्मी करियर पर रोशनी डालते हुए गीता बसरा ने बॉलीवुड में एक बाहरी व्यक्ति के रूप में अपने सामने आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।
‘नदी समीपे ध्यानम’ करती नजर आईं सेलिना जेटली, मिलते हैं कई लाभ
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सेलिना जेटली 43 की उम्र में भी चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त हैं। इसके पीछे वजह है ध्यान, योग और उनकी लाइफस्टाइल। इसी कड़ी में सेलिना ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नदी के पास ध्यान और प्राणायाम करती नजर आईं।
प्रसार भारती के चेयरमैन ने क्वालिटी कंटेंट पर दिया जोर, कहा- ‘सोच-समझकर करे खर्च’
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। प्रसार भारती बोर्ड के चेयरमैन नवनीत सहगल ने कंटेंट बनाने में जिम्मेदारी और सोच-समझकर पैसे खर्च करने के महत्व पर जोर दिया।










