मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़े मामले में डिनो मोरिया तलब, ईओडब्ल्यू ने पूछे...
मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया सोमवार को मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़े मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने पेश हुए। अधिकारियों ने उनसे कई कड़े सवाल किए।
राकेश रोशन की फिटनेस को देख टाइगर श्रॉफ भी रह गए हैरान, किया ये...
मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। 'उम्र महज एक नंबर है' इन शब्दों को साबित कर दिखाया है हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिटनेस रूटीन का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को देख फैंस दावा कर रहे हैं कि वह फिटनेस के मामले में युवा एक्टर्स को भी मात दे सकते हैं। इस वीडियो पर अनुपम खेर, टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्स ने भी कमेंट्स किए।
गुरिंदर चड्ढा ने अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ को बताया ‘दिल छू लेने...
मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ की निर्देशिका गुरिंदर चड्ढा ने अभिनेता और फिल्म निर्माता अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह एक मार्मिक फिल्म है, जिसमें कई अप्रत्याशित मोड़ हैं।
फिल्म चुनने के लिए क्या है दो जरूरी बातें? वामिका गब्बी ने किया खुलासा
मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने काम को लेकर बेहद सोच-समझकर फैसले लेती हैं। वह ऐसे किरदार को चुनती हैं जो उन्हें अंदर से खुशी और संतुष्टि दें। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए कोई भी भूमिका तभी खास होती है जब वह रचनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण हो और उनके करियर में कुछ नया जोड़ सके। अगर उन्हें कोई ऐसा किरदार मिलता है, तो वह तुरंत उस प्रोजेक्ट के लिए हां कह देती हैं।
‘फाड़ दूंगा’ से लेकर ‘मुझे घर से जाना है’ तक का मजेदार सफर टाइगर...
मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस को हंसी से लोटपोट कर दिया। वीडियो की शुरुआत में टाइगर अपने जोशिले अंदाज में जबरदस्त डांस करते हैं। वह पूरी एनर्जी के साथ परफॉर्म करते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान वीडियो में नीचे की ओर एक टैगलाइन आती है- 'फाड़ दूंगा!' उनके मूव्स को देखकर ऐसा लगता है कि वह डांस में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।
कार्तिक आर्यन ने करण जौहर को दिया ‘रे ऑफ एंटरटेनमेंट’ का टैग, शेयर की...
मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। अभिनेता जहां अपने सहज अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाते हैं, वहीं अपने मस्तीभरे स्वभाव से उन्हें हंसाते भी हैं। वह फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इस कड़ी में एक्टर ने फिल्म मेकर करण जौहर के साथ एक पोस्ट शेयर किया और उन्होंने 'रे ऑफ एंटरटेनमेंट' टैग दिया। 'रे ऑफ एंटरटेनमेंट' का शाब्दिक अर्थ 'मनोरंजन की किरण या उम्मीद' है, यानी ऐसा व्यक्ति जो मनोरंजन की दुनिया में रोशनी की तरह चमक रहा हो।
‘मिस्टर इंडिया’ की 38वीं सालगिरह पर अहमद खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों...
मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता अहमद खान ने प्रतिष्ठित फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ की 38वीं वर्षगांठ पर पुरानी यादें ताजा की। उन्होंने फिल्म में एक बाल कलाकार के रूप में इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया था।
‘बढ़िया खाना और बेहतर वाइब्स’, अर्जुन कपूर ने शेयर की वीकेंड की झलक
मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने वीकेंड की झलक फैंस के साथ साझा की है। मस्ती भरे अंदाज में अर्जुन ने अपने फैंस को बताया कि वह अपने खाली समय को कैसे खास बनाते हैं।
कुणाल खेमू का बिंदास 42वां बर्थडे! सोहा ने की किस तो करीना ने ‘हॉटेस्ट...
मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। सोहा अली खान और करीना कपूर खान ने अपने मजेदार अंदाज से कुणाल खेमू के 42वें जन्मदिन को बेहद खास बना दिया। सोहा ने जहां अपने पति को बर्थडे किस दी, वहीं करीना ने अपने कुणाल को 'हॉटेस्ट डायरेक्टर इन टाउन' के टैग से नवाजा।
पत्नी रेणुका शहाणे के निर्देशन में काम करना मेरी दिली तमन्ना- अशुतोष राणा
मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अशुतोष राणा ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री रेणुका शहाणे के निर्देशन में काम करने की संभावना को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि रेणुका काफी प्रतिभाशाली हैं। उनके साथ काम करना बेहतरीन अनुभव होगा।











