‘मिस्टर इंडिया’ के 38 साल पूरे, वर्धन पुरी ने साझा किए दादा ‘मोगैंबो’...
मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी के पोते और अभिनेता वर्धन पुरी साइंस फिक्शन फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के 38 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म में उनके दादा ने 'मोगैंबो' की शानदार भूमिका निभाई थी। यह दमदार खलनायक का किरदार था।
मुकुल देव को लेकर पूजा भट्ट ने किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, राहुल...
मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने दिवंगत अभिनेता मुकुल देव को याद करते हुए उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और दिल छू लेने वाला नोट लिखा। उनके इस पोस्ट पर मुकुल देव के भाई व एक्टर राहुल देव ने आभार जताया।
आलिया भट्ट के ‘हैप्पी सनी डे’ लुक पर फिदा करण जौहर, जोया अख्तर ने...
मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ खास पल शेयर करती हैं। इस कड़ी में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने कान्स फिल्म फेस्टिवल के लुक की तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में 'हैप्पी सनी डे' लिखा। इस लुक को देखने के बाद उनका मेकअप, हेयरस्टाइल और आउटफिट की हर जगह चर्चा हो रही है। उनके फिल्म इंडस्ट्री के साथी करण जौहर, दीया मिर्जा और जोया अख्तर उनके इस लुक पर फिदा हो गए हैं।
गांधी जंयती पर रिलीज हो रही ‘इक्कीस’, बिग बी के नाती अगस्त्य और धर्मेंद्र...
मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। मशहूर भारतीय फिल्म निर्देशक श्रीराम राघवन अपनी नई फिल्म 'इक्कीस' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का पहला टीजर जारी किया गया है, साथ ही रिलीजिंग डेट से भी पर्दा उठाया गया। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।
‘द ज्ञानवापी फाइल्स’ के मेकर्स ने उदयपुर सांसद को दिखाया ट्रेलर, 27 जून को...
उदयपुर, 24 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल साहू की बेरहमी से हुई हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अब इसी दिल दहला देने वाली सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'द ज्ञानवापी फाइल्स - ए टेलर मर्डर स्टोरी' बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। यह फिल्म 27 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का मकसद इस दर्दनाक घटना को लोगों तक पहुंचाना है, जिससे समाज को गहरा संदेश मिल सके। फिल्म निर्माता अमित जानी ने फिल्म पर काफी मेहनत की है। उन्होंने उदयपुर के सांसद मन्नालाल रावत को फिल्म के ट्रेलर दिखाया और फिल्म के लिए समर्थन मांगा।
टीवी पर जल्द शुरू हो रहा ‘सुपर डांसर सीजन 5’, इस बार मर्जी पेस्टनजी...
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। टीवी का पसंदीदा डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' अपने पांचवें सीजन के साथ लौट रहा है। यह शो बच्चों की डांस प्रतिभा को मंच देता है। अब जब सीजन 5 की तैयारी शुरू हो गई है, तो दर्शकों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है।
नीना गुप्ता का ‘शेफ अवतार’, आलू पनीर रेसिपी की पेश
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों नातिन को कभी लोरी सुनाती हैं, कभी योग करती दिखती हैं तो कभी लौकी राइस बनाती दिखती हैं। एक बार फिर नीना इंस्टाग्राम पर नई रेसिपी के साथ हाजिर हैं। शुद्ध देसी अंदाज में आलू-पनीर की सब्जी बनाई है। खासियत ये कि इसमें लहसुन और प्याज नहीं मिलाया गया!
‘आप रत्न थे भाई’… मुकुल देव के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, सोशल...
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकुल देव अब इस दुनिया में नहीं रहे। 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इस कड़ी में अजय देवगन, सोनू सूद, नील नितिन मुकेश, अरशद वारसी, सुष्मिता सेन समेत कई कलाकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
‘हाउसफुल 5’ का नया गाना ‘कयामत’ रिलीज, लग्जरी क्रूज पर डांस करते नजर आए...
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार 'हाउसफुल 5' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म को लेकर जैसे-जैसे अपडेट सामने आ रहे हैं, वैसे ही दर्शकों के बीच उत्साह दोगुना होता जा रहा है। इस बीच फिल्म मेकर्स ने अब इसका एक और नया गाना 'कयामत' रिलीज कर दिया है। इस गाने ने भी फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। कुछ ही मिनट पहले रिलीज हुए 'कयामत' गाने को यू-ट्यूब पर एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
पति के साथ डेट नाइट पर गई भाग्यश्री, साथ में देखी टॉम क्रूज की...
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने पति हिमालय के साथ टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' देखी और अपने अनुभव को साझा करते हुए इसे मजेदार बताया।











