लग्जरी कार छोड़ ऑटो-रिक्शा में बैठीं ईशा देओल, वीडियो किया शेयर
मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी एयर कंडीशंड और आरामदायक कार छोड़कर शुक्रवार सुबह ऑटो-रिक्शा की सवारी की। ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।
सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई, रखी जा रही कड़ी निगरानी
मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है। अब वहां पहले से ज्यादा पुलिस और सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। इसका कारण हाल ही में हुई एक घटना है, जिसमें एक 32 साल की महिला ईशा छाबड़ा सलमान के अपार्टमेंट के लिफ्ट एरिया तक पहुंच गई थी। यह महिला किसी तरह बिल्डिंग में घुस आई थी और सलमान से मिलने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, वह सलमान के मुख्य रेसिडेंशियल एरिया में नहीं पहुंच पाई। इससे पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया और बांद्रा पुलिस को सौंप दिया।
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने विश्व जैव विविधता दिवस पर वन्यजीवों की रक्षा करने की...
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस दीया मिर्जा का वन्यजीवों के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। गुरुवार को विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर पूर्व ब्यूटी क्वीन ने अपने सोशल मीडिया फीड पर एक विशेष पोस्ट लिखा।
फिल्म ‘मां’ की रिलीज से पहले काजोल ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में लिया आशीर्वाद
कोलकाता, 22 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद लिया।
पाकिस्तानी शख्स ने अदनान सामी को किया ट्रोल, मिला मुंहतोड़ जवाब
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान से भारत आकर बसे मशहूर गायक अदनान सामी हमेशा भारत के प्रति अपनी निष्ठा और प्यार का इजहार करते रहते हैं। उनके गीतों ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है, लेकिन उनकी पहचान सिर्फ उनके संगीत से ही नहीं, बल्कि उनके देश के प्रति प्रेम और समर्थन से भी बनी है। पहलगाम हमले का कड़ा विरोध हो, या 'ऑपरेशन सिंदूर' के संदर्भ में भारत सरकार की सराहना, अदनान ने हर मौके पर अपने समर्थन का खुलकर इजहार किया है। जिसके चलते उन्हें ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ रहा है।
एनटीआर के लिए ‘वॉर 2’ में खलनायक की भूमिका बेहद खास, बताई वजह
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार एनटीआर अपनी आने वाली फिल्म 'वॉर 2' के टीजर को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में जो किरदार वह निभा रहे हैं, वह उनके लिए बेहद खास है।
जैकी भगनानी ने की शाहरुख खान के ‘जवान’ की तारीफ, कहा- ‘फिल्म ने लोगों...
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दिखाती है कि सिनेमा फिर से लोगों में जोश और उत्साह भर रहा है।
‘कलाम’ बनाना सपने के सच होने जैसा है- फिल्म निर्माता अनिल सुनकारा
चेन्नई, 22 मई (आईएएनएस)। जाने-माने निर्माता अनिल सुनकारा फिल्म 'कलाम' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म सिर्फ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की सामान्य बायोपिक नहीं होगी, बल्कि यह एक महाकाव्य होगी, जिसमें ड्रामा, एक्शन और इमोशंस सब कुछ होगा।
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसा शख्स, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ...
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में 20 मई की शाम एक अंजान शख्स के घुसने की खबर सामने आई है। पुलिस ने उस संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है।
शिल्पा शिरोडकर ने दी राहत की खबर, कोरोना को हराकर बोलीं– “अब अच्छा महसूस...
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 18' की पूर्व कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर ने कोविड-19 से ठीक होने की खबर सुनाई है। एक्ट्रेस की सेहत में सुधार की खबर से उनके फैंस काफी राहत महसूस कर रहे हैं।











