शेफ बनी नीना ने बचे हुए चावल से बनाई टिक्की, फैंस संग शेयर की...
मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। 'बधाई हो', 'पंचायत' जैसी सफल फिल्म और वेब सीरीज में काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। नीना ने लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह चावल से टिक्की बनाती नजर आईं। उन्होंने फैंस संग रेसिपी भी शेयर की।
‘केसरी वीर : लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का ‘केसरी बंधन’ गाना रिलीज
मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा स्टारर अपकमिंग पीरियड ड्रामा 'केसरी वीर : लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' के निर्माताओं ने नया गाना ‘केसरी बंधन’ रिलीज कर दिया है, जिसमें शादी के पवित्र बंधन की कहानी को दिखाया गया है।
‘हेरा फेरी 3’ निर्माताओं से ‘अनबन’ पर ‘बाबू भैया’ परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी
मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। परेश रावल सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे भाग का हिस्सा नहीं बनेंगे। फिल्म में ‘बाबू भैया’ के किरदार से दर्शकों के बीच खास छाप छोड़ने वाले अभिनेता ने निर्माताओं संग अनबन को लेकर चुप्पी तोड़ी और इसके पीछे क्या वजह है, यह बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने मिथुन चक्रवर्ती को जारी किया कारण बताओ नोटिस
मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। मुंबई के मलाड स्थित एरंगल गांव में अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) की पी-नॉर्थ वार्ड ने अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
राम गोपाल वर्मा ने की ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की तारीफ, बताया क्या है भारतीय और...
मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता टॉम क्रूज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ शनिवार को भारत में रिलीज हो चुकी है। भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और फिल्म की तारीफ करने के साथ ही बताया कि भारतीय और विदेशी फिल्म निर्माताओं के बीच क्या अंतर है।
‘देश सबसे पहले…‘तुर्किये बॉयकॉट’ पर बोलीं मंजरी फडनीस
मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान तनाव पर पड़ोसी देश का समर्थन करने वाले तुर्किये का आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी विरोध करते नजर आ रहे हैं। भारत में 'तुर्किये बॉयकॉट' की मांग उठने लगी है। अभिनेत्री रूपाली गांगुली, कुशाल टंडन, विशाल मिश्रा के बाद अब अभिनेत्री-गायिका मंजरी फडनीस की प्रतिक्रिया सामने आई है।
‘भैरवम’ के लिए टीम ने की खूब मेहनत, हम 14 दिनों तक रात भर...
चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। निर्देशक विजय कनकमेडला ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भैरवम' के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने ‘भैरवम’ के लिए 14 दिनों तक दिन-रात मिलकर काम किया है। निर्देशक ने टीम की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत की है।
रणवीर इलाहाबादिया ने दिया जिंदगी में पॉजिटिव रहने का मंत्र, बोले – ‘खुद पर...
मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह जिंदगी में सकारात्मक रहने के लिए किस मंत्र या फॉर्मूले को मानते हैं।
‘तुम्हारी याद आ रही’, छुट्टियों पर निकलीं खुशी कपूर के लिए बोलीं जान्हवी
मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री खुशी कपूर इन दिनों दोस्तों के साथ विदेशों में छुट्टियां मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीरें शेयर कर झलक दिखाई, जिस पर अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कमेंट कर बताया कि वह अपनी छोटी बहन को मिस कर रही हैं।
कावेरी कपूर ने ‘फेम’, ‘ओसीडी’ जैसे मुद्दों पर खुलकर की बात
मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर और गायिका-अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी कावेरी कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनय की दुनिया में डेब्यू करने के साथ ही वह लेखिका और गायिका भी हैं। कावेरी ने फेम या पहचान को लेकर अपनी राय रखी। इसके साथ ही उन्होंने ओसीडी (ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर) पर भी बात की।











