बॉलीवुड के बाद मराठी सिनेमा में धमाल मचाएंगे अनीस बज्मी

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। ‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंग’, ‘नो एंट्री’, ‘भूलभुलैया’ जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले निर्माता-निर्देशक अनीस बज्मी अब मराठी सिनेमा में अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। वह अपनी पहली मराठी फिल्म ‘जरन’ लेकर आ रहे हैं।

वैश्विक मंच पर ‘पारो’ का प्रीमियर मेरे लिए बहुत मायने रखता है : ताहा...

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में शानदार अभिनय कर दर्शकों के बीच छाने वाले अभिनेता ताहा शाह बदुशा की फिल्म ‘पारो’ का कान्स 2025 के 'मार्शे डु फिल्म' में प्रीमियर किया गया, जिसे लेकर अभिनेता ने कहा कि वैश्विक मंच पर फिल्म का प्रदर्शन उनके लिए बहुत मायने रखता है।

मेरा दिल पापा की वर्दी के लिए धड़कता है : रकुल प्रीत सिंह

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीर उनके बचपन की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बेहद प्यारा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने बचपन का जिक्र किया और भारतीय सेना के प्रति सम्मान भी जाहिर किया।

अफवाह फैलाने वालों पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा- ‘भारत की छवि खराब होती है’

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। टीवी शो 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना ने हाल ही में मीडिया और सोशल मीडिया के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत खबर फैला रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान से युद्ध रोकने की अपील की है। उनका कहना है कि यह बात झूठी है और इससे भारत की छवि खराब हो रही है।

तीन मिनट की स्क्रिप्ट, एक घंटे की फैशन क्लास, फराह खान ने सुनाया जैकी...

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान ने खुलासा किया कि उन्होंने जैकी श्रॉफ को 'हैप्पी न्यू ईयर' की स्क्रिप्ट महज तीन मिनट में ही समझा दी थी, क्योंकि वह स्क्रिप्ट से ज्यादा फिल्म में क्या पहनेंगे, उनका लुक कैसा होगा, यह जानने के लिए उत्सुक थे।

लोग आज भी इमरान खान की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं...

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। ‘जाने तू या जाने ना’, ‘किस किस को प्यार करूं’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री मंजरी फडनीस ने अपने को-स्टार इमरान खान के बॉलीवुड को छोड़ने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह उनका अपना फैसला था।

रियल लाइफ में ममता की मिसाल बनीं बॉलीवुड की ये ‘स्टेपमदर्स’, सौतेले बच्चों की...

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि एक एहसास है। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो खून से नहीं, दिल से जुड़े होते हैं। इनमें से एक है सौतेली मां और बच्चों का। हर साल इस रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए अमेरिका में 'स्टेपमदर्स डे' मनाया जाता है। यह दिन उन महिलाओं को समर्पित होता है, जिन्होंने 'सौतेली मां' जैसा घृणा से भरे टैग को अपने प्यार, धैर्य और समर्पण से एक नई पहचान दी है। आज हम बॉलीवुड में ऐसी ही कुछ सौतेली मां की बात करेंगे, जिन्होंने रियल लाइफ में बच्चों को न सिर्फ अपनाया, बल्कि उनके जीवन के खालीपन को प्यार से भरा।

‘एनटीआरनील’ मेकर्स का बड़ा ऐलान, जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर नहीं जारी होगा कोई...

चेन्नई, 17 मई (आईएएनएस)। मशहूर फिल्म निर्देशक प्रशांत नील की आने वाली फिल्म 'एनटीआरनील' (अस्थाई टाइटल) को लेकर लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में तेलुगू स्टार जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। फैंस को उम्मीद थी कि मेकर्स उनके जन्मदिन 20 मई के दिन फिल्म से जुड़ा कोई अपडेट देंगे, लेकिन निर्माता ने इससे साफ इनकार कर दिया है।

बिना ट्रेनर बनाई बॉडी, एमएमए भी सीखी, कुछ इस तरह कुणाल शर्मा ने ‘मकाम’...

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर कुणाल शर्मा अपनी आने वाली एक्शन-ड्रामा फिल्म 'मकाम' में विक्रम रानवाल का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इस किरदार के लिए उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी मेहनत करनी पड़ी है।

हिंदी सिनेमा से टॉम क्रूज का खास लगाव, बोले- ‘यहां फिल्में बनाना चाहता हूं’

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ शनिवार को भारत में रिलीज हो चुकी है। फिल्म प्रमोशन में जुटे अभिनेता टॉम क्रूज ने बताया कि उन्हें हिंदी सिनेमा से प्यार है और उनकी हिंदी फिल्म बनाने की इच्छा भी है।

खरी बात