अमेरिका की महत्वाकांक्षा नहीं हो पाएगी पूरी : सोल को वाशिंगटन की मदद पर...

सोल, 2 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने रविवार को अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह अपने सहयोगियों के लिए हथियारों की मदद बढ़ा रहा है। उसने कहा कि इस तरह की सहायता दक्षिण कोरिया की रणनीतिक कमजोरी की भरपाई नहीं कर सकती है।

ट्रंप 2.0 की टैरिफ बढ़ोतरी प्रभावी, वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ी

वाशिंगटन, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और चीन से आयातित वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है, जो शनिवार शाम से लागू हो गया। इस फैसले के साथ अमेरिका और इन देशों के बीच व्यापार युद्ध की शुरुआत हो गई है, जो आगे अन्य देशों तक भी फैल सकता है।

सूडान के ओमडुरमैन बाजार में अर्धसैनिक बलों के हमले में 54 लोगों की मौत,...

खार्तूम, 2 फरवरी (आईएएनएस)। सूडान की राजधानी ख़ार्तूम के उत्तर में स्थित ओमडुरमैन शहर में अर्धसैनिक बल रेपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) द्वारा किए गए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

सोमालिया की गुफाओं में छिपे आतंकी अमेरिकी हवाई हमलों में ढेर : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना ने सोमालिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर दी।

फिलिस्तीनियों को गाजा से हटाने की ट्रंप की सलाह नहीं मंजूर : अरब देशों...

काहिरा, 1 फरवरी, (आईएएनएस)। अरब विदेश मंत्रियों ने शनिवार को फिलिस्तीनियों को उनकी जमीन से हटाए जाने का विरोध किया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मिस्र और जॉर्डन से गाजावासियों को अपने यहां शरण देने की अपील के खिलाफ एक सुर में आवाज उठाई।

गाजावासियों के लिए बड़ा दिन, 9 महीने बाद खुली राफा क्रॉसिंग, 50 मरीज इलाज...

काहिरा, 1 फरवरी, (आईएएनएस)। राफा बॉर्डर क्रॉसिंग को शनिवार को फिर से खोल दिया गया। गाजा में बीमार और घायल फिलिस्तीनी मरीजों को विदेश में इलाज के लिए मिस्र जाने की अनुमति मिलने के बाद क्रॉसिंग लगभग नौ महीने में पहली बार खोली गई।

पाकिस्तान : बलूचिस्तान में मुठभेड़, 18 सुरक्षाकर्मी और 12 आतंकवादियों की मौत

इस्लामाबाद, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बलूचिस्तान प्रांत के कलात जिले में स्थित मंगोचर शहर में एक ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के फ्रंटियर कोर (एफसी) के कम से कम 18 सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चीन ने बुजुर्गों के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन शुरू की

बीजिंग, 1 फरवरी (आईएएनएस)। जैसे-जैसे चीन की आबादी बढ़ती जा रही है, बुजुर्ग अर्थव्यवस्था आर्थिक विकास का एक नया इंजन बनती जा रही है। यह अनुमान लगाया गया है कि चीन की बुजुर्ग अर्थव्यवस्था का पैमाना एक ट्रिलियन-स्तर के बाजार तक पहुंच गया है, जो व्यापक क्षेत्रों और विविध व्यावसायिक प्रारूपों को कवर करता है।

डेटा परिसंचरण सुरक्षा प्रशासन में सुधार कर रहा चीन

बीजिंग, 1 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग और केंद्रीय साइबरस्पेस मामलों के आयोग समेत छह विभागों ने हाल ही में संयुक्त रूप से "डेटा परिसंचरण सुरक्षा प्रशासन में सुधार और डेटा तत्वों के विपणन और मूल्य को बेहतर ढंग से बढ़ावा देने पर कार्यान्वयन योजना" जारी की।

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने जा सकते हैं अमेरिका, यात्रा की तैयारियां जारी

नई दिल्ली/वाशिंगटन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने वाशिंगटन यात्रा पर जा सकते हैं। यह दौरा 10 और 11 फरवरी को पेरिस के ग्रैंड पैलेस में होने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट में उनकी भागीदारी के तुरंत बाद हो सकता है।

खरी बात