10,000 से अधिक वाहन ले जाने में सक्षम जहाज ने समुद्री परीक्षण शुरू किया
बीजिंग, 31 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की एचएमएम कंपनी के लिए चीनी राज्य जहाज निर्माण निगम (सीएसएससी) के अधीन क्वांगचो शिपयार्ड इंटरनेशनल द्वारा निर्मित 10,800 वाहन ले जाने में क्षमता एलएनजी दोहरे ईंधन वाला नंबर एक कार वाहक जहाज समुद्री परीक्षणों के लिए रवाना हुआ।
एक हमले में मारे गए शीर्ष ईरानी अफसर: आईआरजीसी
तेहरान, 31 मार्च (आईएएनएस)। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक हमले में सेना के शीर्ष अधिकारी के मारे जाने की पुष्टि की है। आईआरजीसी के अनुसार, सेना के ब्रिगेडियर जनरल और चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ के सलाहकार जमशेद इशाकी का निधन हो गया है।
चीन : 2028 तक कोर आईओटी उद्योग का आकार 35 खरब युआन से अधिक...
बीजिंग, 31 मार्च (आईएएनएस)। 31 मार्च को चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सहित नौ विभागों ने हाल ही में संयुक्त रूप से 'इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) उद्योग के नवोन्मेषी विकास को बढ़ाने के लिए कार्य योजना (2026-2028)' जारी की है, जिसमें प्रस्ताव दिया गया है कि 2028 तक 50 से अधिक उन्नत और लागू होने योग्य मानक तैयार और संशोधित किए जाएंगे, दस करोड़ के स्तर के कनेक्शन वाले 10 अनुप्रयोग क्षेत्रों और करोड़ों के स्तर के कनेक्शन वाले 15 अनुप्रयोग क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा, आईओटी टर्मिनल कनेक्शनों की संख्या दस अरब के स्तर तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा, और कोर आईओटी उद्योग का आकार 35 खरब युआन से अधिक होगा।
बलूचिस्तान में 30 से अधिक हमलों में मारे गए पाकिस्तानी सेना के कई सैनिक...
क्वेटा, 31 मार्च (आईएएनएस)। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार को दावा किया कि उसने बलूचिस्तान के कई क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ 30 से अधिक समन्वित हमले किए, जिनमें कई सैनिकों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए।
ईरान के खिलाफ जमीनी हमला कर सकते हैं, मिशन तो हमारी शर्तों पर ही...
वाशिंगटन, 31 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को दावा किया कि वो 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' के लिए तैयार हैं और संघर्ष उनकी शर्तों पर ही खत्म होगा। ये भी कहा कि अगर संवाद से बात नहीं बनेगी तो 'बम के जरिए बातचीत' को अंजाम दिया जाएगा।
उमरा वीजा के बहाने यूरोप जाने की कोशिश, मुल्तान एयरपोर्ट पर दो यात्री उतारे...
इस्लामाबाद, 31 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने मुल्तान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों को विमान से उतार दिया। दोनों पर उमरा वीजा का इस्तेमाल करके यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश का संदेह था।
जापान में दो ठिकानों पर लंबी दूरी की मिसाइलें तैनात, हमले के डर से...
टोक्यो, 31 मार्च (आईएएनएस)। जापान के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में पहली बार लंबी दूरी की काउंटर स्ट्राइक क्षमता वाली मिसाइलों को ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के दो ठिकानों पर तैनात किया गया है। इस कदम से देश के भीतर विरोध शुरू हो गया है।
तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी...
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का संकट नजर आ रहा है। ताजा हालात को लेकर भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की।
होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप
वाशिंगटन, 31 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को ट्रुथ पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे देशों से कहा की कि अगर होर्मुज से तेल नहीं मिल पा रहा तो अमेरिका का रुख कर सकते हैं। दो अलग-अलग पोस्ट्स में उन्होंने फ्रांस और ब्रिटेन को जबरदस्त फटकार भी लगाई है।
रूस का आरोप,’अमेरिका- इजरायल नहीं चाहते ईरान और अरब देशों के बीच संबंध रहें...
मास्को, 31 मार्च (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का आरोप है कि अमेरिका-इजरायल शांति की इच्छा नहीं रखते हैं। उन्होंने रशियन इंटरनेशनल अफेयर्स काउंसिल की एक बैठक में दावा किया कि अमेरिका और इजरायल, ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच सामान्य रिश्ते (नॉर्मलाइजेशन) नहीं चाहते हैं।

