चीन की अत्याधुनिक तकनीकों से प्रेरणा और अवसर प्राप्त करना
बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में, चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित चोंगकुआनछुन फोरम के दौरान, एआर ग्लास और ह्यूमनॉइड रोबोट जैसे क्षेत्रों को कवर करते हुए 560 से अधिक अत्याधुनिक तकनीकी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया, जो चीन की मजबूत नवोन्मेषी क्षमताओं को दर्शाता है। फोरम में भाग लेने वाले विदेशी अतिथियों ने इन उपलब्धियों से चीन के विकास के नए अवसरों की जानकारी प्राप्त की।
शी चिनफिंग ने विश्व डेटा संगठन की स्थापना पर बधाई संदेश भेजा
बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को विश्व डेटा संगठन की स्थापना पर बधाई संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि आज का विश्व तेजी से बुद्धिमान युग की ओर अग्रसर है, जहां डेटा की मूलभूत संसाधन भूमिका और नवाचार इंजन के रूप में महत्व दिन-प्रतिदिन स्पष्ट हो रहा है।
हान चेंग ने सेशेल्स का दौरा किया
बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)। 28 से 30 मार्च तक सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लई के निमंत्रण पर चीनी उप राष्ट्रपति हान चेंग ने सेशेल्स का दौरा किया। विक्टोरिया में उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात की, उप राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लई के साथ वार्ता की और चीन व सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक स्वागत समारोह में भाग लिया।
चीन शिपिंग उद्योग के साथ अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के एकीकरण में तेजी लाएगा
बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)। चीनी परिवहन मंत्रालय से सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का शिपिंग उद्योग में गहन एकीकरण तेज करेगा। इसके लिए चीनी परिवहन मंत्रालय और चीनी उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सहित चार विभागों ने संयुक्त रूप से 'बुद्धिमान शिपिंग 2030 कार्य योजना' जारी की है।
पिछले साल चीन में लोगों की डिजिटल खपत का पैमाना 253 खरब युआन तक...
बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)। वर्ष 2025 चीन में लोगों की डिजिटल खपत का पैमाना 253 खरब युआन तक पहुंचा, जिसमें वर्ष 2024 की तुलना में 8.7 फीसदी की वृद्धि हुई। इनमें से डिजिटल सेवाओं की खपत में 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो डिजिटल खपत के विकास को बढ़ाने के लिए मुख्य इंजन बना है। चीन में ई-कॉमर्स ने ऑफलाइन खपत को बढ़ाया है और ऑफलाइन डिजिटल खपत में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इटली के म्यूजियम से तीन पेंटिग्स चोरी, महज तीन मिनट में शातिर कर गए...
रोम, 30 मार्च (आईएएनएस)। महज तीन मिनट में शातिर चोर उड़ा ले गए बेशकीमती पेंटिंग्स! एक-दो नहीं, पूरी तीन। इटली के पर्मा में यह पूरी वारदात हुई। यहां पर मैग्नानी रोक्का फाउंडेशन संग्रहालय में चोरी की इस कहानी को अंजाम दिया गया। इनकी कुल कीमत करीब 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 90–95 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मिस्र के राष्ट्रपति सिसी की ट्रंप से अपील, ‘कृपया जंग को रोकें, आप ही...
काहिरा, 30 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान संघर्ष रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ वही जंग रुकवाने में सक्षम हैं।
यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय का दावा, ‘असम में बनेगी पार्टी की सरकार’
लखनऊ, 30 मार्च (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच गारंटी की घोषणा की है। इस घोषणा को लेकर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने दावा किया कि असम विधानसभा का चुनाव कांग्रेस जीतने जा रही है और वहां हमारी सरकार बनेगी।
ब्रुनेई में भारत के उच्चायुक्त ने मंत्री से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने...
बंदर सेरी बेगावान, 30 मार्च (आईएएनएस)। ब्रुनेई में भारत के उच्चायुक्त रामू अब्बागानी ने सोमवार को ब्रुनेई के संस्कृति, युवा और खेल मंत्री दातो सेरी सेतिया हाजी नाजमी मोहम्मद के साथ बैठक की, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा हुई।
श्रीलंका में ईंधन और ऊर्जा इस्तेमाल को लेकर नई गाइडलाइन जारी, बिजली के सीमित...
कोलंबो, 30 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में तनाव को देखते हुए श्रीलंका पिछले दो-तीन हफ्तों से कई तरह की एडवाइजरी जारी कर रहा है। मकसद सिर्फ एक, कि भविष्य में देश को किसी भी ईंधन या ऊर्जा संकट से न गुजरना पड़े। सोमवार को एक बार फिर नए दिशानिर्देश जारी किए गए, जिसमें बिजली के सीमित उपयोग पर जोर डाला गया है।

