भारत का महत्व रचनात्मक कूटनीतिक परंपरा की विश्वसनीयता के कारण ज्यादा : यूएई राजदूत
नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। ईरान की ओर से जारी हमलों की वजह से मिडिल ईस्ट में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि मिडिल ईस्ट में दूसरे देशों से आकर रहने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। संयुक्त अरब अमीरात समेत मिडिल ईस्ट की स्थिति को लेकर भारत में यूएई के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली ने आईएएनएस से खास बातचीत की।
ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों और खार्ग द्वीप को तबाह करने की धमकी...
वाशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फिर ईरान को बर्बाद करने की धमकी दी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तुरंत नहीं खोला गया और समझौता नहीं हुआ तो उसके ऊर्जा ठिकानों को तबाह कर दिया जाएगा।
पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के साथ ज्यादती बेइंतहा, ईद पर नहीं पढ़ने दी गई...
इस्लामाबाद, 30 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बार फिर अहमदिया समुदाय को धार्मिक स्वतंत्रता से वंचित किए जाने के आरोप सामने आए हैं। जो अवसर पूरे समाज को एकजुट करने का होना चाहिए था, वह कथित तौर पर भेदभाव और बहिष्कार की एक और मिसाल बनकर रह गया।
स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए बंद किया एयरस्पेस
मैड्रिड, 30 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन ने सैन्य संघर्ष में शामिल अमेरिकी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस न उपलब्ध करने का फैसला लिया है। निर्णय के अनुसार, स्पेन सैन्य अभियान के लिए भी अपने मिलिट्री बेस का इस्तेमाल नहीं करने देगा।
तीन पत्रकारों की मौत मामले में इजरायल ने मानी गलती, आरोपी सैनिक के खिलाफ...
तेल अवीव, 30 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई में तीन पत्रकारों की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना में शुरुआती जांच पूरी करने के बाद इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने सैनिक की गलती को माना और जानकारी दी है कि आगे की पूरी जांच के बाद आरोपी सैनिक के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।
1 अप्रैल को लॉन्च होगा आर्टेमिस II मिशन, नासा ने पूरी की अंतिम तैयारियां
नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने अपने 'आर्टेमिस II' मिशन के लॉन्च के लिए सभी अंतिम तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह मिशन 1 अप्रैल को कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने के लिए तैयार है।
पाकिस्तान में बारिश का कहर: छत गिरने से 17 की मौत, 56 घायल
इस्लामाबाद, 30 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश के चलते हुए हादसों में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 56 अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों में 14 बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) की रिपोर्ट में सामने आई है।
पाकिस्तान की अपनी पहल, हमारी अमेरिका से नहीं हो रही सीधी बात: ईरान
तेहरान, 30 मार्च (आईएएनएस)। ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत से इनकार किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अब तक दोनों देशों के बीच सिर्फ मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान ने अपनी ओर से बातचीत की पहल की है इसमें ईरान शामिल नहीं है।
ईरान युद्ध का असर, बांग्लादेश और पाकिस्तान को आर्थिक मोर्चे पर बड़ा खतरा :...
नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट संकट से दक्षिण एशियाई देशों में बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के लिए ज्यादा खतरा है। ये देश इम्पोर्टेड एनर्जी पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं और रिजर्व सप्लाई लिमिटेड है।
न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा ड्रग का जखीरा बरामद, मामले में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी...
वेलिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी ने सतवंत सिंह के भतीजे बलतेज सिंह पर एक बार फिर ध्यान केंद्रित कर दिया है। सतवंत सिंह 1984 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल दो सुरक्षाकर्मियों में से एक था।

