न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा ड्रग का जखीरा बरामद, मामले में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी...
वेलिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी ने सतवंत सिंह के भतीजे बलतेज सिंह पर एक बार फिर ध्यान केंद्रित कर दिया है। सतवंत सिंह 1984 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल दो सुरक्षाकर्मियों में से एक था।
हिज्बुल्लाह का दावा, इजरायल के हाइफा नेवल बेस पर दागीं मिसाइलें
तेल अवीव, 30 मार्च (आईएएनएस)। लेबनान के हथियारबंद संगठन हिज्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजरायल के हाइफा में नेवल बेस पर मिसाइलें दागी हैं। संगठन के मुताबिक, यह हमला इजरायल के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है।
पत्रकारों से बदसलूकी पर पूरी बटालियन निलंबित, आईडीएफ ने दी सफाई
तेल अवीव, 30 मार्च (आईएएनएस)। वेस्ट बैंक में पत्रकारों से बदसलूकी और उन्हें हिरासत में लेने के मामले में इजराइली सेना ने सख्त एक्शन लिया है। आईडीएफ ने सोमवार को पूरी बटालियन को सस्पेंड कर दिया और रिजर्व बटालियन की ऑपरेशनल गतिविधियों पर भी रोक लगा दी।
कुवैत: हमले में एक भारतीय कर्मी की मौत, राजदूत परमिता त्रिपाठी मॉर्चरी पहुंचकर अधिकारियों...
कुवैत सिटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। कुवैत में एक डिसेलिनेशन संयंत्र पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक के मामले में भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। कुवैत में भारत की राजदूत परमिता त्रिपाठी ने सोमवार को सेंट्रल मॉर्चरी पहुंची, जहां मृतक का पार्थिव शरीर रखा गया है। इस दौरान उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत की।
पाकिस्तान में सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र ने संघर्ष तुरंत खत्म करने और मुस्लिम...
इस्लामाबाद, 30 मार्च (आईएएनएस)। सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्री हाई-लेवल बातचीत के बाद इस्लामाबाद से रवाना हो गए हैं। बैठक में संघर्ष को तुरंत खत्म करने पर जोर दिया गया। पाकिस्तान में तीनों देशों के साथ हुई इस बैठक के बाद विदेश मंत्री और डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक डार ने दोहराया कि खाड़ी संकट का एकमात्र सही हल बातचीत और डिप्लोमेसी ही है।
बांग्लादेश: अवामी लीग नेता को मारी गई गोली, हालत गंभीर
ढाका, 30 मार्च (आईएएनएस)। अवामी लीग के एक वरिष्ठ नेता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला कुश्तिया जिले के मीरपुर (उपजिला) में हुआ, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।
लेबनान में यूएनआईएफआईएल ऑफिस के पास हमला, एक इंडोनेशियाई शांतिसैनिक की मौत
जकार्ता/बेरूत, 30 मार्च (आईएएनएस)। लेबनान के दक्षिणी गांव अदशित अल-कुसैर में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के साथ काम कर रही इंडोनेशियाई यूनिट के मुख्यालय पर इजरायल की तरफ से की गई गोलाबारी में एक इंडोनेशियाई नागरिक की मौत हो गई। इंडोनेशिया ने इस मामले में पारदर्शिता के साथ जांच की मांग की है।
नेवी कमांडर तंगसीरी का निधन, आईआरजीसी ने की आधिकारिक पुष्टि
तेहरान, 30 मार्च (आईएएनएस)। ईरान ने आधिकारिक तौर पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी के निधन की पुष्टि की है। ईरानी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तंगसीरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी मौत की वजह ये चोट रही।
एशिया में कम हो रहा तेल भंडार, जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट में अमेरिका और...
नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के हमलों की वजह से होर्मुज स्ट्रेट अभी बंद है। इसकी वजह से मिडिल ईस्ट का तेल बाकी दुनिया में नहीं जा पा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि तमाम देशों को घटते तेल स्टॉक का असर महसूस होने लगा है। प्रमुख अमेरिकी वित्तीय संस्था जेपी मॉर्गन ने पिछले हफ्ते जारी एक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे यह झटका पश्चिम की ओर बढ़ेगा, एशिया पर इसका असर सबसे पहले पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार अगला नंबर अमेरिका और यूरोप का होगा।
अफगानिस्तान के कुनार में पाकिस्तान ने दागे गोले, एक की मौत: तालिबान
काबुल, 30 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर स्थितियां सामान्य नहीं हैं। दोनों ओर से हमले जारी हैं। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में रिहायशी इलाकों पर रॉकेट हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

