नेवी कमांडर तंगसीरी का निधन, आईआरजीसी ने की आधिकारिक पुष्टि

तेहरान, 30 मार्च (आईएएनएस)। ईरान ने आधिकारिक तौर पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी के निधन की पुष्टि की है। ईरानी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तंगसीरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी मौत की वजह ये चोट रही।

एशिया में कम हो रहा तेल भंडार, जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट में अमेरिका और...

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के हमलों की वजह से होर्मुज स्ट्रेट अभी बंद है। इसकी वजह से मिडिल ईस्ट का तेल बाकी दुनिया में नहीं जा पा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि तमाम देशों को घटते तेल स्टॉक का असर महसूस होने लगा है। प्रमुख अमेरिकी वित्तीय संस्था जेपी मॉर्गन ने पिछले हफ्ते जारी एक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे यह झटका पश्चिम की ओर बढ़ेगा, एशिया पर इसका असर सबसे पहले पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार अगला नंबर अमेरिका और यूरोप का होगा।

अफगानिस्तान के कुनार में पाकिस्तान ने दागे गोले, एक की मौत: तालिबान

काबुल, 30 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर स्थितियां सामान्य नहीं हैं। दोनों ओर से हमले जारी हैं। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में रिहायशी इलाकों पर रॉकेट हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने ट्रंप से ईरान पर हमले का मकसद पूछा,...

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। ईरान संघर्ष की वजह से मिडिल ईस्ट में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब मिडिल ईस्ट में अमेरिकी संपत्ति और बेस को निशाना बनाकर दे रहा है। इससे मिडिल ईस्ट देशों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इन बीच ईरान के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई के पीछे के रणनीतिक मकसद को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अमेरिकी कांग्रेस के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ कार्रवाई के पीछे का मकसद बताने को कहा है।

पीएम ताकाइची जारी संघर्ष के बीच ईरान के साथ उच्च स्तरीय बातचीत को तैयार,...

टोक्यो, 30 मार्च (आईएएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने सोमवार को कहा कि अगर यह जापान के राष्ट्रीय हित में होगा, तो वह ईरानी नेतृत्व के साथ 'सही' समय पर बातचीत करने पर विचार करेंगी, क्योंकि मिडिल ईस्ट में तनाव अभी भी बहुत ज्यादा है।

पाकिस्तान पोषित आतंकवाद पर अमेरिका के ज्यादा ध्यान न देने से भारत निराश: रिपोर्ट

वाशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान हमेशा से ही भारत के खिलाफ आतंकवाद की फंडिंग करता रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर अमेरिका के ज्यादा ध्यान नहीं देने की वजह से भारत निराश है। पाकिस्तान की ओर से पोषित आतंकवाद भारत की सुरक्षा के लिए गहरी चिंता का विषय है।

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी...

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच जारी इस भीषण संघर्ष का असर इंटरनेट केबल लाइन या सबमरीन केबल्स पर भी पड़ सकता है। अगर इस संघर्ष में इंटरनेट केबल्स को निशाना बनाया जाता है तो पूरी दुनिया एक तरीके से रुक जाएगी। दरअसल, आज के दौर में दुनिया के सभी देश पूरी तरह से इंटरनेट पर निर्भर हैं। इंटरनेट की वजह से दुनिया का एक कोना दूसरे कोने से जुड़ा हुआ है। ऐसे में अगर हमलों में सबमरीन केबल्स को निशाना बनाया जाता है, तो इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाना भी मुश्किल होगा।

ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब...

कुवैत सिटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। कुवैत सरकार ने घोषणा की कि सोमवार तड़के ईरान द्वारा किए गए हमले में कुवैत के एक बिजली और जल विलवणीकरण (डिसेलिनेशन) संयंत्र पर काम कर रहे एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई। इस घटना के साथ ही पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में मारे गए भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़कर कम से कम आठ हो गई है।

ईरान के तेज पर अमेरिका की नजर, खार्ग द्वीप पर कर सकता है कब्जा,...

वाशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। पिछले एक महीने से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान का तेल लेना चाहते हैं और देश के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप पर कब्जा कर सकते हैं।

अमेरिका में मानसिक स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ाने के बावजूद नहीं आ रहे अच्छे नतीजे;...

वाशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में पहले से कहीं ज्यादा लोग अब मानसिक तनाव या दिमागी परेशानियों का इलाज करा रहे हैं। लेकिन जानकारों ने सरकार को बताया है कि इतना पैसा और समय लगाने के बाद भी लोगों की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ रही है।

खरी बात