कुवैत एयरवेज चेयरमैन से मिलीं भारतीय राजदूत परमिता त्रिपाठी, उड़ानों के पुनः संचालन पर...
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। कुवैत में मौजूदा क्षेत्रीय सुरक्षा हालात के बीच भारत की राजदूत परमिता त्रिपाठी ने कुवैत एयरवेज के चेयरमैन कैप्टन अब्दुलमोहसेन एस अलफगान से मुलाकात कर उड़ानों के पुनः संचालन और भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर अहम चर्चा की।
दक्षिण कोरिया ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाएगा : प्रधानमंत्री किम...
सियोल, 29 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व संकट ने वैश्विक ऊर्जा बाजारों को प्रभावित किया है और ऊर्जा की कीमतों को बढ़ा दिया है। इसको ध्यान में रखते हुए दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री किम मिन-सियोक ने रविवार को संभावित दैनिक आवश्यकताओं की कमी से निपटने के लिए सक्रिय कदम उठाने का संकल्प लिया।
ईरान ने इजरायल के इंडस्ट्रियल जोन को बनाया निशाना, बीर शेवा में दागे मिसाइल
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल के बीच तनाव एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। हाल ही में इजरायल की ओर से ईरान की औद्योगिक सुविधा को निशाना बनाए जाने के बाद, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के बीर शेवा स्थित नियोट होवाव इंडस्ट्रियल जोन पर मिसाइल हमला किया है।
गाजा में हमास के दस हथियारबंद लड़ाकों को निशाना बनाया : इजरायल
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात सैन्य कार्रवाई में उसने गाजा पट्टी में लगभग दस हथियारबंद लड़ाकों को मार गिराया। साथ ही हिज्बुल्लाह के हथियार डिपो और सैन्य इमारतों पर हमले किए।
पाकिस्तान की नई ‘महत्वाकांक्षा’: आर्थिक संकट में भी फाइटर जेट्स निर्यात करने का प्लान
इस्लामाबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कराह रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, गरीबी और रोजगार समेत कई मोर्चों पर स्थिति बेहद दयनीय है। लेकिन ऐसे ही समय में पाकिस्तान के हुक्मरान खुद को लड़ाकू विमानों के एक प्रमुख निर्यातक के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।
होली सेपल्चर मामला: नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा ‘प्रार्थना की अनुमति देने का बनाया...
तेल अवीव, 29 मार्च (आईएएनएस)। यरूशलम स्थित होली चर्च सेपल्चर में पैट्रिआर्क कार्डिनल और होली लैंड के कस्टोस फादर को पाम संडे मास की इजाजत न दिए जाने पर इजरायल को चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ी। इटली के बाद फ्रांस ने भी इस पर सख्त आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने सफाई देते हुए एक खास योजना की बात कही है।
इजरायल: प्रमुख केमिकल हब पर ईरान का हमला, प्रशासन ने लोगों को घरों में...
तेल अवीव, 29 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी इजरायल के नियोत होवाव औद्योगिक क्षेत्र में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद लगी आग और केमिकल रिसाव की आशंका ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर ला दिया है।
खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिण वजीरिस्तान में दो महीनों से मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट ठप,...
इस्लामाबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में निचले दक्षिण वजीरिस्तान के निवासियों को पिछले दो महीनों से मोबाइल नेटवर्क में रुकावट और इंटरनेट ठप रहने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत-इजरायल कृषि संबंध तेजी से हो रहे मजबूत
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यरुशलम यात्रा के दौरान की गई घोषणा के बाद कृषि क्षेत्र में भारत-इजरायल सहयोग को जबरदस्त बढ़ावा मिला है। इस दौरान उच्च तकनीक वाले कृषि केंद्रों के रूप में अधिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग को जमीनी स्तर तक सीधे पहुंचाने के लिए इन्हें ग्रामीण स्तर तक ले जाने पर चर्चा की गई थी। यह जानकारी एक अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में दी गई।
कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति आवास पर हुए हमले से कतर नाराज, बोला- ये पूरी तरह...
दोहा, 29 मार्च (आईएएनएस)। कतर ने इराक के अर्द्धस्वायत्त कुर्द क्षेत्र (कुर्दिस्तान) के राष्ट्रपति नेचिरवान बरजानी के आवास को निशाना बनाकर किए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसे अस्वीकार्य बताया है।

