पाकिस्तान की नई ‘महत्वाकांक्षा’: आर्थिक संकट में भी फाइटर जेट्स निर्यात करने का प्लान
इस्लामाबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कराह रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, गरीबी और रोजगार समेत कई मोर्चों पर स्थिति बेहद दयनीय है। लेकिन ऐसे ही समय में पाकिस्तान के हुक्मरान खुद को लड़ाकू विमानों के एक प्रमुख निर्यातक के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।
होली सेपल्चर मामला: नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा ‘प्रार्थना की अनुमति देने का बनाया...
तेल अवीव, 29 मार्च (आईएएनएस)। यरूशलम स्थित होली चर्च सेपल्चर में पैट्रिआर्क कार्डिनल और होली लैंड के कस्टोस फादर को पाम संडे मास की इजाजत न दिए जाने पर इजरायल को चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ी। इटली के बाद फ्रांस ने भी इस पर सख्त आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने सफाई देते हुए एक खास योजना की बात कही है।
इजरायल: प्रमुख केमिकल हब पर ईरान का हमला, प्रशासन ने लोगों को घरों में...
तेल अवीव, 29 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी इजरायल के नियोत होवाव औद्योगिक क्षेत्र में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद लगी आग और केमिकल रिसाव की आशंका ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर ला दिया है।
खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिण वजीरिस्तान में दो महीनों से मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट ठप,...
इस्लामाबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में निचले दक्षिण वजीरिस्तान के निवासियों को पिछले दो महीनों से मोबाइल नेटवर्क में रुकावट और इंटरनेट ठप रहने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत-इजरायल कृषि संबंध तेजी से हो रहे मजबूत
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यरुशलम यात्रा के दौरान की गई घोषणा के बाद कृषि क्षेत्र में भारत-इजरायल सहयोग को जबरदस्त बढ़ावा मिला है। इस दौरान उच्च तकनीक वाले कृषि केंद्रों के रूप में अधिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग को जमीनी स्तर तक सीधे पहुंचाने के लिए इन्हें ग्रामीण स्तर तक ले जाने पर चर्चा की गई थी। यह जानकारी एक अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में दी गई।
कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति आवास पर हुए हमले से कतर नाराज, बोला- ये पूरी तरह...
दोहा, 29 मार्च (आईएएनएस)। कतर ने इराक के अर्द्धस्वायत्त कुर्द क्षेत्र (कुर्दिस्तान) के राष्ट्रपति नेचिरवान बरजानी के आवास को निशाना बनाकर किए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसे अस्वीकार्य बताया है।
पाकिस्तान में ट्रेनों की सुरक्षा सवालों के घेरे में, खामियों को क्या नजरअंदाज कर...
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में हाल ही में शालीमार एक्सप्रेस से जुड़ा एक ट्रेन हादसा हुआ, जिसने रेलवे सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या रेलवे व्यवस्था की कमियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
पेशावर में 31 मार्च को पाकिस्तान-अफगान शांति जिरगा, तनाव कम करने पर जोर
इस्लामाबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। खैबर पख्तूनख्वा के पूर्व मुख्य सचिव अरबाब शहजाद खान ने कहा कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान शांति जिरगा 31 मार्च को पेशावर में आयोजित किया जाएगा। इसका मकसद दोनों देशों के नेतृत्व से तनाव कम करने और शांति की दिशा में काम करने की अपील करना है।
यरूशलम: पाम संडे मास के लिए कार्डिनल को होली चर्च जाने से पुलिस ने...
रोम/यरूशलम, 29 मार्च (आईएएनएस)। रविवार को पाम संडे मास के लिए प्रमुख पादरियों को इजरायली पुलिस ने 'होली चर्च सेपल्चर' में जाने से रोक दिया। इस घटना पर पर इटली ने नाराजगी जताई है। आपत्ति जताते हुए इजरायली दूत को तलब किया है।
काठमांडू कोर्ट का बड़ा फैसला, ओली और लेखक 5 दिन की न्यायिक हिरासत में...
काठमांडू, 29 मार्च (आईएएनएस)। काठमांडू जिला अदालत ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को पांच दिन की हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। दोनों नेताओं पर सितंबर में हुए जेन जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों की मौत के मामले में लापरवाही के आरोप हैं।

