अफगान सेना ने दो हेरोइन लैब को ध्वस्त किया, 6,000 किलोग्राम से ज्यादा अवैध...
काबुल, 29 मार्च (आईएएनएस)। अफगान सुरक्षा बलों ने पश्चिमी घोर प्रांत में दो हेरोइन प्रोसेसिंग लैब को ध्वस्त कर दिया है। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने रविवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने 6,000 किग्रा से ज्यादा अवैध ड्रग्स नष्ट कर दिए।
ईरान में 30 दिन से इंटरनेट बंद, आम लोगों का दुनिया से संपर्क लगभग...
तेहरान, 29 मार्च (आईएएनएस)। ईरान में इंटरनेट 30 दिनों से बंद है। पूरी दुनिया से संपर्क लगभग खत्म हो चुका है और देश में इंटरनेट एक्सेस सामान्य स्तर के सिर्फ करीब 1 प्रतिशत तक रह गया है।
पाकिस्तान: फार्मास्युटिकल हब रावलपिंडी में दवाओं की कीमतें बढ़ीं, 500 प्रतिशत तक का इजाफा
इस्लामाबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच पाकिस्तान में दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी की खबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रावलपिंडी में फार्मास्युटिकल हब (दवाओं के प्रमुख केंद्र) बोहोर बाजार में दवाओं की कीमतों में 50 प्रतिशत से लेकर 500 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।
ईंधन संकट के बीच भारत की मदद से श्रीलंका को राहत, राष्ट्रपति दिसानायके ने...
कोलंबो, 29 मार्च (आईएएनएस)। ईंधन आपूर्ति की दिक्कत से जूझ रहे श्रीलंका की पुकार पर भारत ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया। भारत सरकार के इस सकारात्मक रुख पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने आभार जताया है।
दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के हमले में आईडीएफ सैनिक की मौत, पीएम नेतन्याहू ने...
तेल अवीव, 29 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्स लगातार दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस बीच आईडीएफ ने रविवार सुबह बताया कि शुक्रवार और शनिवार की रात दक्षिणी लेबनान में सैनिकों पर हिज्बुल्लाह के रॉकेट हमले में इजरायल डिफेंस फोर्स का एक सार्जेंट मारा गया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सैनिक की मौत पर दुख जताया है।
भारत ने श्रीलंका को 38,000 मीट्रिक टन फ्यूल भेजा, श्रीलंकाई नेताओं ने जताया आभार
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में भारी तनाव का असर दुनिया के अलग-अलग देशों में देखने को मिल रहा है। इस बीच भारत ने अपने पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद के लिए उसे 38 हजार मीट्रिक टन फ्यूल की मदद भेजी है। भारत की ओर से इस मदद के लिए श्रीलंकाई नेताओं ने धन्यवाद किया।
पूर्वी अफगानिस्तान में मिनी बस ने दो वाहनों को मारी टक्कर , एक की...
काबुल, 29 मार्च (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान के लघमन प्रांत में एक मिनी बस ने दो मोटर चालकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
नॉर्थ कोरिया ने ‘सुपर पावर’ मिसाइल का किया परीक्षण, चकमा देने में माहिर आईसीबीएम...
सोल, 29 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया में सुपर पावर मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ है। हर बार की तरह देश के नेता किम जोंग उन वहां मौजूद रहे। उन्होंने अपग्रेडेड रॉकेट इंजन के ग्राउंड टेस्ट को देखा। सरकारी मीडिया ने रविवार को बताया कि यह उसके हथियार प्रोग्राम में एक और अहम कदम है।
भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने...
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारत और माल्टा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए दोनों देशों के बीच हाल ही में विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) का चौथा दौर माल्टा की राजधानी वैलेटा में आयोजित किया गया। इस दौरान भारत की ओर से सचिव (पश्चिम) राजदूत सिबी जॉर्ज और माल्टा की ओर से विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव क्रिस्टोफर कटजार ने सह अध्यक्षता की।
नेपाल के एक और पूर्व मंत्री पर गिरी गाज, सीआईबी ने दीपक खड़का को...
काठमांडू, 29 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के पीएम पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी के बाद अब पूर्व मंत्री व नेपाली कांग्रेस के नेता दीपक खड़का को नेपाल के सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीआईबी) ने गिरफ्तार किया है।

