जम्मू-कश्मीर: रियासी जिले में किराए के नियमों के उल्लंघन करने पर पुलिस की कड़ी...

जम्मू, 20 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में पुलिस ने एसडीएम के आदेशों के उल्लंघन को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ओडिशा : नवीन पटनायक ने बालासोर में अल्पसंख्यक युवक की हत्या पर दुख जताया

भुवनेश्वर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मंगलवार को राज्य के बालासोर जिले में अवैध पशु तस्करी के आरोपों को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक की हाल ही में हुई हत्या पर गहरा दुख जताया।

पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशांत बर्मन को राजगंज ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के पद से...

कोलकाता, 20 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने राजगंज ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) प्रशांत बर्मन को कोलकाता के सॉल्ट लेक के दत्ताबाद में सोने के व्यापारी स्वपन कामिल्या के अपहरण और हत्या के मामले में सरेंडर करने का निर्देश दिया है।

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को होगी सुनवाई, बसंत पंचमी के दिन नमाज...

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद मामले में बसंत पंचमी पर पूजा-अर्चना और नमाज पर रोक लगाने को लेकर उठे विवाद के बीच हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने इस मामले में शीर्ष अदालत से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है, जिस पर गुरुवार को सुनवाई होगी।

सबरीमला स्वर्ण चोरी मामला: केरल हाईकोर्ट की टिप्पणी, ‘यह सुनियोजित लूट प्रतीत होती है’

कोच्चि, 19 जनवरी (आईएएनएस)। सबरीमला मंदिर में कथित स्वर्ण चोरी मामले में केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को कड़ी टिप्पणियां करते हुए कहा कि भगवान अयप्पा के गर्भगृह में लगे सोने के प्लेटों को योजनाबद्ध तरीके से हटाया गया प्रतीत होता है और यह देवस्वम संपत्तियों की सुनियोजित लूट का मामला हो सकता है।

कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सजा पर रोक लगाने...

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उन्नाव रेप केस में सजा काट रहे उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने सोमवार को सेंगर की सजा पर रोक लगाने और जमानत से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि कुलदीप सिंह सेंगर को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

कर्नल सोफिया मामला: मध्य प्रदेश सरकार दो सप्ताह में ले विजय शाह पर निर्णय:...

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग करने वाली भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए विवादित बयान के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। शीर्ष अदालत ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा है कि वह विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी देने पर दो सप्ताह के भीतर विचार करे।

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट चार महीने में...

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह से जुड़े घरेलू हिंसा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम निर्देश दिए। सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा है कि वह इस मामले में निचली अदालत द्वारा जारी किए गए समन पर लगी रोक से संबंधित याचिका पर चार महीने के भीतर फैसला सुनाएं।

आईआरसीटीसी होटल घोटाला : लालू परिवार की याचिकाओं पर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में...

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में उन्होंने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में उनके खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने के निर्देश दिए गए थे।

आरटीआई के तहत कोई वकील अपने मुवक्किल की तरफ से सूचना नहीं मांग सकता:...

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने हरियाणा के जवाहर नवोदय विद्यालय में फल और सब्जियों की आपूर्ति के अनुबंध की समाप्ति से संबंधित सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत जानकारी मांगने वाले एक वकील की अपील खारिज कर दी है। सीआईसी ने कहा कि कोई वकील आरटीआई तंत्र का उपयोग करके अपने मुवक्किल की ओर से सूचना नहीं मांग सकता।

खरी बात