Home राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

हिंसा, कट्टरवाद और अपराधियों के साथ खड़ा है इंडी गठबंधन : भाजपा

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों पर हिंसा, कट्टरवाद और अपराधियों के साथ खड़े होने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के आला नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

वैचारिक रूप से मर चुकी है तृणमूल कांग्रेस : निसिथ प्रमाणिक

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस वैचारिक रूप से पूरी तरह मर चुकी है और अब वह मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रही है। निसिथ प्रमाणिक कूचबिहार से चुनावी मैदान में हैं।

पाकिस्तान में जन्मा बांग्लादेशी नागरिक त्रिपुरा में भारतीय दस्तावेज के साथ गिरफ्तार

अगरतला, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। त्रिपुरा में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अवैध रूप से सीमा पार कर बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उस व्यक्ति ने खुद के पाकिस्तान में जन्मे बांग्लादेशी नागरिक होने का दावा किया है जो भारत में कई जगहों की यात्रा कर चुका है।

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के जज के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली रेप पीड़िता...

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केरल के एक मजिस्ट्रेट के खिलाफ रेप पीड़िता की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। पीड़िता ने आदेश में उसका नाम उजागर करने वाले जज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

दिल्ली में नाबालिग के अपहरण और हत्या के आरोप में छह गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में 14 वर्षीय लड़के का अपहरण और हत्या करने के बाद फरार चल रहे छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया

बेगूसराय, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बेगूसराय से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गिरिराज सिंह के बेगूसराय से नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई नेता उपस्थित रहे।

धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी...

रांची, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की ओर से मिहिर दिवाकर और सौम्या दास के खिलाफ दर्ज कराए गए 15 करोड़ की धोखाधड़ी के मुकदमे में रांची की सिविल कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ समन जारी करते हुए 4 मई को अदालत में पक्ष रखने का निर्देश दिया है।

लोकसभा चुनाव : रामपुर में सपा प्रत्याशी नदवी से पुलिस की झड़प, एसटी हसन...

लखनऊ, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। इसी बीच रामपुर में सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। वहीं, मुरादाबाद के सपा सांसद एसटी हसन ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूलों में भर्ती ‘अनियमितताओं’ की सीबीआई जांच के आदेश को रखा...

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने शुक्रवार को उसी अदालत के पहले के एक आदेश को बरकरार रखा, जिसमें उत्तरी बंगाल में कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, कर्सियांग में गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) द्वारा संचालित स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं की शिकायतों की सीबीआई जांच का आदेश दिया गया था।

उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 47.44 फीसदी मतदान

लखनऊ, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर शुक्रवार को तीन बजे तक 47.44 प्रतिशत मतदान हुआ।

खरी बात