यूक्रेन को मिराज लड़ाकू विमान देगा फ्रांस

पेरिस, 7 जून (आईएएनएस)। फ्रांस यूक्रेन को मिराज लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करेगा और उसके सैनिकों को प्रशिक्षित करेगा। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांसीसी मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही।

बाइडेन ने कहा, अदालत का फैसला बेटे के खिलाफ आया तो नहीं देंगे माफी

वाशिंगटन, 7 जून (आईएएनएस/डीपीए)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अनधिकृत बंदूक रखने के आपराधिक मुकदमे में दोषी ठहराये जाने की स्थिति में वह अपने बेटे हंटर को माफी नहीं देंगे।

गाजा में नुसेरात शरणार्थी शिविर के मेयर की इजरायली हमले में मौत : सूत्र

गाजा, 7 जून (आईएएनएस)। मध्य गाजा के नुसेरात शरणार्थी शिविर के फिलिस्तीनी मेयर इयाद अल-मुगारी की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई है। फिलिस्तीनी चिकित्सा और सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

गाजा में भीषण संघर्ष जारी, एक इजरायली सैनिक और 13 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा/यरूशलेम, 7 जून (आईएएनएस)। गाजा पट्टी में एक घर और युवाओं के एक समूह पर इजरायली बमबारी में कम से कम 13 फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सूत्रों से ये जानकारी सामने आई है।

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने जड़ा थप्पड़

चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया। बदसलूकी की घटना गुरुवार को 3 बजकर 40 मिनट के आसपास हुई। कंगना को थप्पड़ मारने वाली गार्ड का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है।

नई सरकार के गठन के बाद भारत आएंगे अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन

वाशिंगटन, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार पदभार संभालने के बाद नई सरकार से बातचीत के लिए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन भारत दौरे पर आएंगे।

गाजा में स्कूल पर इजरायली सेना का हवाई हमला, 30 की मौत

गाजा, 6 जून (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने मध्य गाजा पट्टी के नुसेरात शिविर को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इस हमले में कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं।

जॉर्जिया की अपीलीय अदालत ने ट्रंप के खिलाफ 2020 के चुनाव में गड़बड़ी मामले...

वाशिंगटन, 6 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत की एक अपीलय अदालत ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2020 के चुनाव में गड़बड़ी के मामले में आपराधिक मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। यह रोक अदालत द्वारा अपील की समीक्षा तक के लिए लगाई गई है।

इजरायली सेना ने गाजा में यूएन एजेंसी के स्कूल पर हमला किया, हमास के...

तेल अवीव, 6 जून (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि उसने मध्य गाजा में संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के एक स्कूल के अंदर हमास के लोगों पर हमला किया है।

चेक गणराज्य में ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत

प्राग, 6 जून (आईएएनएस)। चेक गणराज्य में बुधवार देर शाम एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बचावकर्मियों के हवाले से यह जानकारी दी।

खरी बात