Kharinews

केरल ने लोकप्रिय अभिनेता इनोसेंट को नम आंखों से दी विदाई

Mar
28 2023

कोच्चि, 28 मार्च (आईएएनएस)। केरल के लोगों ने मंगलवार को अपने सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक इनोसेंट को नम आंखों से विदाई दी।

आज सुबह, उनके पार्थिव शरीर को त्रिशूर के इरिनजालाकुडा में उनके घर सेंट थॉमस कैथ्रेडल में रखा गया, जहां हजारों की संख्या में शोक-संतप्त लोग थे।

75 वर्षीय अभिनेता लगभग दो सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे, इलाज के दौरान रविवार रात उनका निधन हो गया। उनके फैंस उन्हें उनके किरदारों के जरिए याद कर रहे है। 1972 में शुरू हुए पांच दशक के अपने शानदार करियर में उन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में काम किया।

इनोसेंट को सम्मान देने के लिए उनके गृह नगर इरिंजलकुडा में सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों ने सुबह 11 बजे तक अपने शटर गिरा दिए।

शव को घर से ले जाने से पहले केरल पुलिस ने राजकीय सम्मान दिया।

पांच दशकों तक लोगों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके किरदार आने वाले दशकों तक लोगों की यादों में बने रहेंगे।

--आईएएनएस

पीके/एसकेपी

Related Articles

Comments

 

आरबीआई गवर्नर बोले : बैंकों के शासन में अंतराल पर ध्यान दिया गया है

Read Full Article

Subscribe To Our Mailing List

Your e-mail will be secure with us.
We will not share your information with anyone !

Archive