
भोपाल : 21 अप्रैल/ रंगश्री लिटिल वैले ट्रुप की प्रोडक्शन कार्यशाला में नई नृत्य नाटिका गंगावतरण तैयार हुई है जिसकी प्रथम प्रस्तुति रविवार 24 अप्रैल को संस्था के ही सभागार में शाम 7 बजे होगी।
यह नाटिका पृथ्वी पर गंगा के आगमन और उसके पूर्व के संघर्ष की कथा कहती है। कथा वाल्मीक रामायण के एक प्रसंग पर आधारित है।
वरिष्ठ कोरियोग्राफर और कथकली, भरतनाट्यम,ओडीसी तथा आधुनिक नृत्य विशारद राघवन वारियर ने इसकी परिकल्पना और निर्देशन किया है।
इसमें उत्तर पूर्व के लोक नृत्य टिपेरा और मयूरभंज छाऊ के प्रयोग के साथ-साथ विश्व के सामने उपस्थित जल संकट को भी जोड़ा गया है।