Kharinews

अब तक 63, अपराधी नहीं सुधरे तो सेंचुरी भी लगेगी: राजनाथ

Mar
18 2023

लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक दिन न्यूज पोर्टल पर अब तक 63 देखा। उन्होंने कहा कि यदि अपराधी नहीं सुधरे तो वह सेंचुरी भी पूरी होगी।

रक्षा मंत्री ने शनिवार को 1450 करोड़ की 352 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस मुठभेड़ में 63 अपराधी मारे जा चुके हैं। सफाई का जो काम चल रहा है, यदि अपराधी नहीं सुधरे तो सेंचुरी भी पूरी होगी। यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के योगी आदित्यनाथ के सपने का कार्य तेजी से चल रहा है। सड़कों, सीवर प्लांट, सर्विस रोड आदि समेत कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हो रहा है। यह पीएम की संवेदनशीलता व योगी की सूझबूझ से यह संभव हो रहा है।

उन्होंने लखनऊ या मोहनलालगंज के अंदर हुए विकास का श्रेय योगी को देता हूं। केंद्रीय योजनाएं भले ही स्वीकृत क्यों न हों पर जब तक मुख्यमंत्री रूचि व ध्यान न दें, तब तक परियोजनाओं का पूरा होना संभव नहीं है। योगी ने इस दायित्व को तत्परता से कर दिखाया है। आप होली के रंग में रंगे हैं और लखनऊ विकास के रंग में रंगा दिख रहा है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि यूपी के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि सीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ आज छह वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। यूपी में इतने लंबे समय तक कोई मुख्यमंत्री नहीं रहा। डॉ. संपूर्णानंद के सबसे लंबे समय तक यूपी के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड योगी ने तोड़ दिया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योगी के सम्मान में लोगों को खड़ाकर ताली बजाकर अभिवादन कराया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था विकास की पहली शर्त व ऑक्सीजन होती है और यह वर्तमान में कैसी है। सिर्फ यूपी नहीं, बल्कि देश-दुनिया के लोग जानते हैं।

राजनाथ सिंह ने सड़कों के बिछे जाल को गिनाया। अब तक 9 फ्लाईओवर बन चुके हैं। 3 का निर्माण चल रहा है। 5 नए फ्लाईओवर स्वीकृत हो चुके हैं। लखनऊ सिटी व चारबाग रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्कीम के तहत चयनित किया गया है। यह विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में जीआईएस व 2020 में डिफेंस एक्स्पो हुआ। देश-दुनिया से आए लोगों ने यहां की व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह गौरव की बात है। राजनाथ ने कहा कि हमारी ख्वाहिश है कि लखनऊ सबसे सुंदर शहर हो। सीएम योगी के नेतृत्व में यह पूरा होगा।

--आईएएनएस

विकेटी/एएनएम

Related Articles

Comments

 

एंटीलिया बम कांड मामला: परमबीर सिंह की भूमिका की जांच के लिए दायर याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया खारिज

Read Full Article

Subscribe To Our Mailing List

Your e-mail will be secure with us.
We will not share your information with anyone !

Archive