Kharinews

भारत में कोविड-19 के 5,554 नए मामले दर्ज, 18 मौतें

Sep
10 2022

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि शनिवार को पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 5,554 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है।

देशभर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,28,139 हो गई है।

इसी अवधि में महामारी से 6,322 मरीज उबरे। उबरने वालों की कुल संख्या 4,39,13,294 हो गई। भारत का रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है।

जहां डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.47 प्रतिशत हो गया, वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.80 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में देशभर में कुल 3,76,855 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 88.90 करोड़ से अधिक हो गई।

--आईएएनएस

पीके/एसजीके

Related Articles

Comments

 

लैंगिक रूढ़िवादिता से हर रोज लड़ रहीं मध्य प्रदेश की 50% से अधिक पंचायतों की मुखिया महिलाएं

Read Full Article

Subscribe To Our Mailing List

Your e-mail will be secure with us.
We will not share your information with anyone !

Archive