
भोपाल : 16 सितम्बर/ बहुजन समाज पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार, पूर्व प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजाराम और कार्यकर्ता महेश कुशवाह पर पार्टी की पूर्व कार्यकर्ता अनोखी वर्मा ने 354, 506, 34 का अपराध वर्ष 2018 में पंजीबद्ध कराया था।
ज्ञात हो कि नर्मदा प्रसाद ने विगत वर्ष अनोखी से समझौता कर लिया था। राजाराम का विचारण श्रीमती सोनम वर्मा के न्यायालय में चल रहा था। जिसमें 14 सितंबर 2023 गुरूवार को निर्णय पारित कर राजाराम को दोषमुक्त किया।
प्रकरण में पैरवी अधिवक्ता विवेक कुमार ब्राह्मणे और राजाराम के बेटे एडवोकेट शिशुपाल "एस.पी." ने की। शिशुपाल "एस.पी." वर्तमान में बहुजन समाज पार्टी भोपाल शहर के अध्यक्ष हैं।
सबलगढ़ मुरैना के रहने वाले राजाराम सन् 1986 से बसपा से जुड़े। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.पी.पी. चौधरी के विश्वास पात्र रहे राजाराम बहुजन समाज पार्टी के पुराने और सबलगढ़ की धुरी माने जाते हैं। तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष दाऊराम रत्नाकर के जरिए कांशीराम से मिले राजाराम ने बसपा मध्यप्रदेश के लम्बे समय 25 वर्षों तक प्रदेश कार्यालय की समूची जिम्मेदारी संभाली। आज भी बसपा में बगैर पद के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।