भाजपा ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से गेजा राम वाल्मीकि को बनाया लोकसभा उम्मीदवार

0
13

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी 20वीं सूची जारी कर दी है। पार्टी ने शुक्रवार को जारी किए गए 20वीं सूची में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से गेजा राम वाल्मीकि को उम्मीदवार घोषित किया है।

गेजा राम वाल्मीकि पंजाब में सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के बड़े नेता माने जाते हैं।

गेजा राम वाल्मीकि को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारकर भाजपा ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के वाल्मीकि समाज के मतदाताओं और सफाई कर्मचारियों को एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है।