भरत कुमार कुठाती को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य का उच्चायुक्त किया गया नियुक्त

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को साझा जानकारी के अनुसार, भरत कुमार कुठाती को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य में भारत के अगले उच्चायुक्त के तौर पर नियुक्त किया गया है।

ब्रिक्स अब सिर्फ 5 देशों का समूह नहीं, ग्लोबल साउथ की नई आवाज है:...

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व राजनयिक सुधीर टी देवरे ने ब्रिक्स समिट को ग्लोबल साउथ के लिए अहम बताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण देशों के साथ ही वैश्विक दक्षिण के उन देशों को भी एक मंच पर लाया है, जिन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिलता। ब्रिक्स अब किसी के खिलाफ नहीं बल्कि अपने हितों को सामने रखने वाला समूह बनकर उभरा है, जिसके पास दुनिया की लगभग 50 फीसदी आबादी और 45 फीसदी जीडीपी है।

भारत-चीन में प्रतिद्वंद्विता नहीं, साझेदारी जरूरी, सीमा विवाद सुलझा तो बढ़ेगा व्यापार: विशेषज्ञ वाइल...

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारत-चीन संबंधों पर विदेशी मामलों के विशेषज्ञ वाइल अव्वाद ने कहा कि दुनिया एशिया के दोनों दिग्गजों को समायोजित कर सकती है, इसलिए प्रतिद्वंद्विता के बजाय साझेदारी होनी चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात को विश्वास बहाली और द्विपक्षीय संबंधों में नए, स्थिर दौर की शुरुआत बताया।

भारत और यूएई ने संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर भारत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत अब्दुल्ला सैफ अल नुऐमी से मुलाकात की और भारत और यूएई के बीच संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

ओमान के मुसंदम के पास तेल टैंकर पर हमले की पुष्टि, 23 चालक दल...

मस्कट, 15 सितंबर (आईएएनएस)। ओमान ने मंगलवार को पनामा-ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी अल गैया पर हमले की पुष्टि की। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया कि एमटी अल गैया के इंजन रूम में आग लगने के बाद उसे देश के एक बंदरगाह तक लाया जा रहा है।

‘ऐसे हथकंडे और धोखेबाजी कोई नई बात नहीं’, जैश प्रमुख मसूद अजहर पर पाकिस्तान...

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान के उस कदम की कड़ी आलोचना की, जिसमें उसने ग्लोबल आतंकवादी और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के चीफ मसूद अजहर की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए इनाम की रकम बढ़ाई है। भारत ने इस 'झूठी घोषणा' को सिर्फ एक 'चाल' बताया और कहा कि ऐसे 'खोखले' बयान पहले भी दिए जा चुके हैं।

‘सहयोग की लिस्ट लंबी करना चाहते हैं, भारत से संबंध बेहतर बनाना लक्ष्य’, ब्रिक्स...

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद चीन ने भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाने का बड़ा संकेत दिया है। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि चीन, दोनों नेताओं के बीच बनी सहमतियों को लागू करने और सहयोग की लिस्ट को और लंबा करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा।

रूस की कार्रवाई पर भड़का यूरोप, ईयू चीफ बोलीं- यह आक्रामकता का व्यापक पैटर्न...

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों' को लेकर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये यूरोप के खिलाफ रूसी आक्रामकता का व्यापक पैटर्न है और यूरोप नाटो के साथ मिलकर इसका जवाब देगा।

भारत-अफ्रीका लिंकेज सम्मेलन में जिम्बाब्वे की राजदूत बोलीं- द्विपक्षीय संबंधों को आर्थिक लाभ में...

कोलकाता, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारत-अफ्रीका बिजनेस लिंकेज पर आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में दोनों महाद्वीपों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई गति देने पर जोर दिया गया। विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव ए. अजय कुमार ने कहा कि अफ्रीका के साथ भारत का व्यापार पहले से मजबूत है, लेकिन इसमें अपार संभावनाएं हैं, जिसे और आगे ले जाने की जरूरत है।

बांग्लादेश छात्र आंदोलन हिंसा पर कार्रवाई: ट्रिब्यूनल ने 68 लोगों को सुनाई सजा, 22...

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई-अगस्त 2024 में छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित हत्या, उकसावे, भड़काने और साजिश से जुड़े सात मामलों में बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने अब तक 68 लोगों को सजा सुनाई है, जिनमें से 22 को मौत की सजा दी गई है। मंगलवार को आए एक ताजा फैसले में अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर और छह अन्य लोगों को मौत की सजा सुनाई गई।

खरी बात