तटरक्षक बल की कमांडर्स कांफ्रेंस शुरू, ऑपरेशनल तैयारी व क्षमता विकास पर फोकस

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल की कमांडर्स कांफ्रेंस गुरुवार को नई दिल्ली में प्रारंभ हुई। कमांडर्स कांफ्रेंस के दौरान समुद्री सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर मंथन किया गया। वरिष्ठ कमांडर्स यहां तटरक्षक बल के आधुनिकीकरण व आवश्यकताओं पर भी संवाद कर रहे हैं।

राशिद अल्वी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित...

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बधाई देते हुए लंबी उम्र और सेहत की दुआ की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रधानमंत्री सबको साथ लेकर चलें। वहीं, उन्होंने पीएम के खिलाफ अमर्यादित भाषा की भी कड़ी निंदा की।

प्रधानमंत्री मोदी को मिला 35 देशों में सर्वोच्च सम्मान: नितिन नवीन

इंदौर, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश का प्रभाव बढ़ा है और उन्हें 35 से अधिक देशों के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है।

यूपीआई पर 0.4 प्रतिशत चार्ज को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने कहा- ग्राहक पर...

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। यूपीआई पर लगाए गए एमडीआर पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सरकार की ओर से सफाई दी गई है कि इसका बोझ आम ग्राहक पर नहीं पड़ेगा, लेकिन विपक्ष इसे लेकर केंद्र पर हमलावर है। वहीं, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

केसीआर की पारिवारिक संपत्ति की न्यायिक जांच के लिए तैयार बीआरएस

हैदराबाद, 17 सितंबर (आईएएनएस)। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के परिवारों की संपत्तियों की उनके जन्म से लेकर अब तक की जांच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह जांच किसी मौजूदा हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में कराई जानी चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बच्चों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन,...

श्रीनगर, 17 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीनगर में चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन 'पलाश' और 'परीशा' का दौरा किया। उन्होंने वहां बच्चों के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया और उन्हें स्कूल बैग, स्पोर्ट्स किट और मिठाइयां दीं।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर गिरिराज सिंह ने महाकाल मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

बेगूसराय, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ईपीएफओ की वेतन सीमा बढ़ाने से सामाजिक सुरक्षा को मिलेगा विस्तार, रिटायरमेंट के बाद...

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा को 15,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए प्रति माह किए जाने के फैसले का उद्योग जगत और श्रमिक संगठनों ने स्वागत किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि यह कदम सामाजिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार करने, औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने और कर्मचारियों की दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

15 साल से फरार माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने एसटीएफ को दी...

कोलकाता, 17 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को सफलता के लिए बधाई दी।

सुप्रीम कोर्ट का मणिपुर के मुख्य सचिव को निर्देश, राहत शिविरों में हुई 25...

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर के मुख्य सचिव से राहत शिविरों में हुई 25 अप्राकृतिक मौतों के मामलों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट में पोस्टमार्टम जांच का विवरण, मौत के कारण और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी शामिल होनी चाहिए।

खरी बात