यूईएफए चैंपियंस लीग: कोमो की रिकॉर्ड जीत, लेंस को 9-1 से हराया
लेंस, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कोमो ने यूईएफए चैंपियंस लीग में लेंस को 9-1 से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में किसी इटैलियन क्लब की अब तक की यह सबसे बड़ी जीत है।
यूईएफए चैंपियंस लीग: लिवरपूल को फेनरबाचे ने 3-2 से हराया
इस्तांबुल, 5 नवंबर (आईएएनएस)। यूईएफए चैंपियंस लीग में सुक्रू साराकोग्लू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लिवरपूल की टीम को फेनरबाचे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। फेनरबाचे ने जोरदार वापसी करते हुए लिवरपूल को 3-2 से हराया।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत और जापान के बीच फाइनल आज, पंजाब सीएम मान...
मोहाली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल मेजबान भारत और जापान के बीच गुरुवार को शाम 7 बजे से मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए फाइनल के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।
एपीएल में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का खेलना लीग को आईसीसी की मंजूरी पर निर्भर
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान प्रीमियर लीग टी20 (एपीएल) के लिए मंगलवार को ड्राफ्ट में साइन किए गए नामों में इंग्लैंड के 8 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इनमें बड़ा नाम मोईन अली और एलेक्स हेल्स का है। हालांकि, इनका खेलना आईसीसी की मंजूरी पर निर्भर करेगा।
अबू धाबी टी10 लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर ग्रहण, पीसीबी ने रोकी...
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने खिलाड़ियों का एनओसी (नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) ब्लॉक कर दिया है। इस वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों का अबू धाबी टी10 में हिस्सा लेना बहुत मुश्किल हो गया है।
प्रधानमंत्री मोदी आज एशियाई पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से...
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम करीब 4.30 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
’10 दिनों तक सो नहीं पाई थी’: वर्ल्ड चैंपियन बनने के भावुक सफर को...
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय पहलवान मनीषा भनवाला ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की।
वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े
निंगबो (चीन), 4 नवंबर (आईएएनएस)। बुल्गारिया के कार्लोस नासर ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बुधवार को पुरुषों की 95 किलोग्राम कैटेगरी में तीनों वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपना चौथा विश्व खिताब जीता।
यूएई से हार के बावजूद ओमान मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफायर में...
दुबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड कप लीग 2 के आखिरी मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के हाथों 42 रनों से शिकस्त झेलने के बावजूद, ओमान ने आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2027 में अपनी जगह सुनिश्चित की।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी...
मोहाली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (पंजाब 2026) के सेमीफाइनल में, बुधवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ 8-1 से दमदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। बुधवार को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने दो-दो गोल दागे। अब गुरुवार को फाइनल में भारत का सामना जापान से होगा।
