ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर...
मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता, डांसर और अपने आकर्षक लुक के लिए पहचाने जाने वाले ईशान खट्टर इस रविवार अपना 31वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस खास मौके पर आइए हम आपको उनकी शिक्षा से लेकर उनके एक्टिंग सफर के बारे में बताते हैं।
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर रेलवे की विशेष पहल, टाटानगर-देवघर के बीच चलेगी...
रांची, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, झारखंड टीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों एवं त्योहार के कारण रेलवे में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर और देवघर जंक्शन के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
अदाणी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले आईआईएससी निदेशक, एआई में अपार संभावनाएं, लेकिन...
अहमदाबाद, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान में नए अवसर पैदा कर रहा है, लेकिन इसका बढ़ता प्रभाव सत्य, भरोसे और मानवीय संबंधों को लेकर सवाल भी खड़े करता है। यह बयान आईआईएससी के निदेशक गोविंदन रंगराजन ने शनिवार को दिया।
आईआईटी-बॉम्बे छात्र मौत मामला: साहिल वाकोडे के माता-पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा,...
पुणे, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के छात्र रहे साहिल वाकोडे के माता-पिता ने शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने आईआईटी-बॉम्बे में हुई साहिल की मौत की स्वतंत्र जांच की मांग की है।
राजस्थान: पूर्णिमा विश्वविद्यालय की छठी मंजिल से कूदकर एमबीए छात्रा की मौत
जयपुर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस। शनिवार को जयपुर के पूर्णिमा विश्वविद्यालय की छठी मंजिल से कूदकर एक 23 वर्षीय एमबीए छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की पहचान यशस्वी रोहिल्ला के रूप में हुई है, जो एमबीए के दूसरे वर्ष में पढ़ रही थी और हाल ही में उसे नौकरी मिली थी।
केजीएमयू धर्मांतरण मामला: एसटीएफ की रिपोर्ट में प्रोफेसरों और कर्मचारियों के नाम, यूपी सरकार...
लखनऊ, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में महिला डॉक्टरों के धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोपों की जांच का दायरा बढ़ गया है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएप) की रिपोर्ट के बाद संस्थान के कई प्रोफेसर, डॉक्टर और अन्य कर्मचारी जांच के दायरे में आ गए हैं।
सीएसआईआर-एएमपीआरआई भर्ती 2026: तकनीकी अधिकारी सहित 14 पदों पर 23 नवंबर तक करें आवेदन
भोपाल, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) की एक घटक प्रयोगशाला, एडवांस्ड मैटेरियल्स एंड प्रोसेसेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एएमपीआरआई), भोपाल ने तकनीकी अधिकारी सहित विभिन्न 14 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
अमृता विश्व विद्यापीठम में 20 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, केवल...
अमरावती, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके हाथ से एक बेहतरीन मौका निकलने वाला है। दरअसल, अमृता विश्व विद्यापीठम ने अमरावती कैंपस, स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 20 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एपीडा में डायरेक्टर सहित कई पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन,...
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर निदेशक (डायरेक्टर) सहित विभिन्न 7 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित करके रिक्तियों की घोषणा की है।
आंध्र प्रदेश के स्कूल में चेनसॉ से हमला, दो दसवीं की छात्राएं गंभीर रूप...
अनंतपुर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्ताडू स्थित एक स्कूल परिसर में चेनसॉ (लकड़ी काटने वाली इलेक्ट्रिक आरी) से किए गए हमले में दसवीं कक्षा की दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें से एक छात्रा के चेहरे, सिर और गले पर गहरे जख्म आए हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

