रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये...
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। योग में ऐसे कई आसन हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत और मन को शांत करते हैं। इन्हीं में से एक है- 'अर्ध तितली आसन'। यह आसन खासतौर पर कूल्हों, जांघों और पीठ के निचले हिस्से को खोलने और लचीला बनाने के लिए किया जाता है।
बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप गहराया, इस साल 1,269 बच्चों की मौत
ढाका, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को इस बीमारी से कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल खसरे से हुई पुष्टि और संदिग्ध मौतों की कुल संख्या बढ़कर 1,269 हो गई है।
दक्षिणी अफगानिस्तान के अस्पतालों पर कुपोषण का बढ़ता दबाव, गंभीर हालत में भर्ती हो...
काबुल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में गंभीर कुपोषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओचा) ने बुधवार को कहा कि दक्षिणी अफगानिस्तान के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या बढ़ने से वार्डों में भीड़ बढ़ रही है। गंभीर कुपोषण से पीड़ित लोगों को बड़ी संख्या में अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
घटिया दवाओं पर सरकार का सख्त रुख, अब एनएसक्यू पाए जाने पर तुरंत निलंबित...
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। देश में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 'ड्रग्स रूल्स, 1945' में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत अगर कोई दवा तय किए गए महत्वपूर्ण गुणवत्ता मानकों पर 'मानक गुणवत्ता वाली नहीं' यानी एनएसक्यू पाई जाती है, तो उसके निर्माण लाइसेंस को तुरंत निलंबित किया जा सकेगा।
आईआईटी दिल्ली में मनोवैज्ञानिकों की भर्ती से लेकर शिकायत निवारण तक नई व्यवस्था
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। आईआईटी दिल्ली अब छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर जागरूकता अभियान चलाने के साथ अतिरिक्त मनोवैज्ञानिकों और काउंसलरों की भर्ती करेगा। इसके अलावा, छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए एक स्वतंत्र शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। संस्थान ने इन बदलावों को लागू करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना भी तैयार की है। दरअसल, संस्थान के एक छात्र ऋषिकेश कुमार की 22 अगस्त 2026 को हुई दुखद मौत के बाद गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट संस्थान को सौंप दी है।
धनतेरस पर स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें नागरिक, आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव की अपील
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने नागरिकों से धनतेरस के अवसर पर स्वास्थ्य और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही समृद्धि और खुशहाली का आधार है।
पुणे : शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, मुंबई स्थित आवास के लिए...
पुणे, 4 नवंबर (आईएएनएस)। एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को बुधवार को पुणे के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी तबीयत में सुधार हुआ है और अब उनकी हालत स्थिर है।
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
नई दिल्ली, 4 नवंबर(आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम घंटों लैपटॉप और मोबाइल पर काम करते हैं, जिससे हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसे में योग ही एक ऐसा उपाय है जो शरीर को स्ट्रेच करने के साथ-साथ मन को भी शांत करता है। कई योगासनों में एक बेहद असरदार और आसान आसन है- अर्ध उष्ट्रासन।
हर व्यक्ति के लिए अलग होती है योग थेरेपी, अपनाने से पहले जानें इसकी...
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। आयुष मंत्रालय ने योग थेरेपी के सही उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि योग थेरेपी एक व्यक्ति-केंद्रित दृष्टिकोण है, जिसमें अभ्यासों का चयन व्यक्ति की जरूरतों और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार किया जाना चाहिए।
गुजरात: आयुष्मान भारत योजना के तहत जयकिशन को मिली नई जिंदगी
गांधीनगर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के मेहसाणा जिले के रहने वाले जयकिशन कपाड़िया कुछ समय पहले तक व्हीलचेयर तक ही सीमित थे और उन्होंने सामान्य जीवन में लौटने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन फिर 'आयुष्मान भारत' योजना उनके लिए मददगार साबित हुई। इसने उनमें फिर से उम्मीद जगाई और उनके लिए इस कठिन बदलाव को संभव बना दिया।
