हमीदिया में हड़ताल तेज: इंटर्न बोले- 30,000 स्टाइपेंड का ऐलान सीएम खुद आकर करें,...
भोपाल, 8 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों ने 9 सितंबर 2026 को पूरी तरह ओपीडी बंद करने का ऐलान किया है। वे स्टाइपेंड बढ़ाकर 30,000 रुपए करने और घायल प्रदर्शनकारियों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़: कुख्यात माओवादी नेता प्रभाकर और उसकी पत्नी को 7 साल की जेल की...
कांकेर, 8 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक अतिरिक्त जिला और सत्र अदालत ने 2015 में सुरक्षा बलों पर हुए हमले से जुड़े एक मामले में पांच माओवादियों को सजा सुनाई है। इनमें नॉर्थ बस्तर का कुख्यात नेता प्रभाकर और उसकी पत्नी राजे कांगे भी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में निवेश के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बी-आह समूह को आमंत्रित...
भोपाल 8 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दोनों संयुक्त अरब अमीरात के प्रवास पर हैं। इस दौरान शारजाह स्थित बी-आह मुख्यालय का दौरा किया। साथ ही समूह को मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित भी किया। राज्य की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में बताया गया है कि मुख्यमंत्री यादव अपने प्रवास के तीसरे दिन मंगलवार को बी-आह फैसेलिटी के ग्रुप सीईओ एवं वाइस-चेयरमैन खालिद अल हुरैमल के साथ एक उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक की।
छत्तीसगढ़ : खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी एनओसी मामले में बड़ी...
महासमुंद, 8 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी एनओसी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
जूडा प्रदर्शन और जहरीली शराब कांड पर बोले डिप्टी सीएम, जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई
भोपाल, 8 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने जूनियर डॉक्टरों के संगठन (जूडा) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के मामले में पुलिस कमिश्नर से बात कर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं,सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को दुखद बताया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों पर पुलिस की कार्रवाई की...
भोपाल, 8 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को भोपाल में स्टाइपेंड (भत्ते) को लेकर प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों पर कथित लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल की जांच के आदेश दिए।
सागर शराब कांड में दो और अफसरों पर गिरी गाज, मजिस्ट्रियल जांच शुरू
भोपाल 8 सितंबर (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में हुए नकली शराब से हुई मौतों के मामले में कार्रवाई का दौर जारी है। पहले जहां तीन अवसर निलंबित किए गए थे वहीं अब दो और अफसर पर गाज गिरी है। एसडीओपी और एसडीएम को हटा दिया गया है वहीं इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच भी शुरू हो गई है। दरअसल पिछले दिनों सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब ने बड़ा कोहराम मचाया।
मध्य प्रदेश सरकार छात्र हित में शिक्षकों की नियुक्तियां करे: कमलनाथ
भोपाल, 5 सितंबर (आईएएनएस) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में बंद होते सरकारी स्कूलों पर चिंता जताई है और सरकार से शिक्षकों की नियुक्तियां करने की मांग की है। दरअसल राजधानी में नियुक्तियों को लेकर विभिन्न शिक्षक श्रेणी के उम्मीदवार आंदोलनरत हैं और नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश: राहत बचाव दलों ने बाढ़ में फंसे लगभग 3000 लोगों को सुरक्षित...
भोपाल, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश का दौर जारी है और नदी नाले भी उफान पर हैं। बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान भी हुआ है, मगर राहत और बचाव दलों ने मुसीबत में घिरे 3000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की है।
झीरम घाटी मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए, तभी सच सामने आएगा : टीएस...
रायपुर, 9 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने झीराम घाटी मामले में एनआईए अदालत के फैसले, नए राम मंदिर के सीईओ, कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर 'डमी' वाली टिप्पणी, आरएसएस के वैश्विक एकता के आह्वान और विश्व हिंदू परिषद के तिलक शासन सहित अन्य मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।
