धमकियों से सहमी निशु आजाद ने कहा, ‘बाहर निकलने में शर्म आती थी…’
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। नाबालिग निशु आजाद ने शुक्रवार को कहा कि वह घर से बाहर निकलने में शर्म महसूस कर रही थी। जंतर-मंतर पर उसके पिता के साथ मारपीट हुई थी। वह उस समय 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रदर्शन में अपने पिता के साथ थी।
एमएसएमई क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा: 6.7 लाख से ज्यादा उद्यमों को जेडईडी सर्टिफिकेशन, महिला...
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की सस्टेनेबल जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट (जेडईडी) सर्टिफिकेशन योजना के तहत अब तक करीब 9.49 लाख एमएसएमई पंजीकृत हो चुके हैं। केंद्र सरकार महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के स्वामित्व वाले एमएसएमई को जेडईडी सर्टिफिकेशन पर 100 प्रतिशत सब्सिडी भी दे रही है।
स्मृति मंधाना: अपनी दमदार बल्लेबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट में फूंकी नई जान
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। महिला टीम के मैचों को देखने के लिए अब फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम में जुटते हैं और मोबाइल, टीवी पर भी चिपके रहते हैं। इसकी एक वजह बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना हैं, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से फैंस के बीच महिला क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस : सम्मान, समान अवसर और गरिमापूर्ण जीवन का संदेश
नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। विवाह के बाद हर दंपति अपने जीवन को खुशहाल और सुरक्षित बनाने के सपने देखता है। हालांकि जीवन हमेशा योजनाओं के अनुरूप नहीं चलता। बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य अप्रत्याशित कारण से जब किसी महिला के जीवनसाथी का निधन हो जाता है, तो उसे भावनात्मक, सामाजिक और आर्थिक स्तर पर कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में परिवार, समाज और व्यवस्था का सहयोग उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी जरूरत को रेखांकित करने और विधवा महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष 23 जून को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है।
शी चिनफिंग और उनकी मां
बीजिंग, 9 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की माता जी छि शिन हैं। शी चिनफिंग और अपनी माता के बीच गहरी भावना है। छि शिन जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के दौरान चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की नेतृत्व वाली सेना में शामिल एक महिला सैनिक थीं।
मां बनने के सफर को बनाएं आसान, रोज करें ये सरल योगासन
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। मां बनने का सफर हर महिला के लिए बहुत खास होता है, लेकिन इसके साथ कई शारीरिक और मानसिक बदलाव भी आते हैं। ऐसे में अगर आप इस पूरे समय को थोड़ा आसान और सुखद बनाना चाहती हैं, तो रोजाना हल्के-फुल्के योगासन करना एक बेहतरीन तरीका है। योग न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मन को भी शांत रखता है, जिससे आप इस खूबसूरत सफर का आनंद बेहतर तरीके से ले पाती हैं।
महिला के आगे बढ़ने से संभव है पूरे समाज और राष्ट्र की प्रगति
रानी शर्माअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का...
नारी शक्ति की नई उड़ान: परंपरा, तकनीक और बदलती दिशा
संगीता शर्माहर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव का दिन ही नहीं है, बल्कि यह समाज को...
सुकन्या समृद्धि योजना के 11 साल: बेटियों के लिए क्यों खास है यह स्कीम,...
नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) को गुरुवार को 11 साल पूरे हो गए। यह स्कीम देश की बेटियों के लिए शुरू की गई सबसे प्रभावशाली सामाजिक और वित्तीय योजनाओं में से एक बनकर उभरी है, जो न केवल बचत को बढ़ावा देती है, बल्कि बेटियों के सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य की उम्मीद भी देती है।
भारत की महिला शांति सैनिक, संघर्ष क्षेत्रों में महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
संयुक्त राष्ट्र, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की महिला शांति सैनिक संघर्ष वाले इलाकों की महिलाओं को प्रेरणा देती हैं और आम नागरिकों की सुरक्षा को बेहतर बनाती हैं, यह बात संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण आयोग को बताई गई।



