मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव में मिली हार की होगी समीक्षा, भाजपा ने बनाई जांच...

दतिया, 4 अगस्त (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद सामने आए कथित अंदरूनी घात के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने मंगलवार को हार के कारणों की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।

मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव में जीत से कांग्रेसी उत्साहित, भाजपा करेगी समीक्षा

भोपाल, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने छह हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। जहां इस जीत से कांग्रेसी उत्साहित हैं, वहीं भाजपा ने ऐलान किया है कि वह इस बात की समीक्षा करेगी कि आखिर भाजपा क्यों हारी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी हो सकती है।

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा का पुराना गढ़ टूटा, प्रशांत किशोर ने 19,324 मतों से दर्ज...

पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में जीत दर्ज करते हुए भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 मतों से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ प्रशांत किशोर पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं, जबकि भाजपा को इस प्रतिष्ठित सीट पर बड़ा झटका लगा है।

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, भाजपा उम्मीदवार को 6000 से ज्यादा वोटों से...

दतिया, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है और यहां कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6000 से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी।

बांकीपुर की जीत भाजपा नेतृत्व के लिए संदेश, बिहार को अच्छा मुख्यमंत्री मिले: प्रशांत...

पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में निर्णायक बढ़त हासिल करने के बाद जन सुराज के संस्थापक और पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने इसे अपनी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि बांकीपुर की जनता की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल विधायक चुनने का नहीं था, बल्कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को यह संदेश देने का था कि बिहार को एक ईमानदार, सक्षम और चरित्रवान मुख्यमंत्री की आवश्यकता है।

बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, भाजपा दूसरे...

पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को पटना के एएन कॉलेज परिसर में जारी है। 10वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम आना बाकी है। ‎ ‎

दतिया उपचुनाव के नतीजे से पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, राजेंद्र भारती पार्टी से...

दतिया, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी ने यह कार्रवाई भीतरघात के आरोपों के बाद की है।

मध्य प्रदेश: दतिया में शांतिपूर्ण रहा मतदान, 71 प्रतिशत पड़े वोट

दतिया, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान में मतदाताओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और 71.44 फीसदी लोगों ने वोट डाले। दरअसल, दतिया में वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र भारती ने जीत दर्ज की थी मगर उन्हें एक मामले में सुनाई गई सजा पर अयोग्य करार दे दिया गया और उपचुनाव हुआ।

कड़ी सुरक्षा के बीच बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ।

मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, तैयारी पूरी

दतिया, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होने वाला है। यहां लगभग सवा दो लाख मतदाता मतदान करेंगे। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन ने मुकम्मल इंतजाम किए हैं।

खरी बात