भोपाल: 12 जनवरी/ विज्ञान भारती, एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, एनसीएसएम संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2024 -25 प्रतियोगिता का कक्षा 6 से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों हेतु सम्पूर्ण भारत में 11 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2024-25 के स्टेट कैंप का आयोजन स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में किया गया है। इसमें श्री संजय पटवा, संयुक्त संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
इस स्टेट लेवल प्रतियोगिता में मध्य भारत प्रान्त के 16 जिलो से चयनित 127 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगता में लिखित परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा, रीजनिंग एवं वीडिओ पर आधारित प्रश्न विद्यार्थियों को हल करने के लिए दिए गये। इस प्रतियोगिता से प्रत्येक कक्षा से 2 विद्यार्थी (प्रथम और द्वतीय )चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु आईआईटी कानपुर जाने वाले हैं। इस दौरान वैज्ञानिक संवाद में डॉ आशुतोष सिंह, संचालक आईआईआईटी भोपाल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासा का सामधान किया।
समापन सत्र में डॉ अनिल कोठारी, महानिदेशक म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् भोपाल ने विद्यार्थियों को भारत में विज्ञानं की उज्जवल परम्परा विषय से अवगत कराया एवं विजाताओ को पुरस्कार प्रदान किये। प्रथम स्थान 5000 , द्वीतीय को 3000 एवं तृतीय स्थान को 2000 नगद पुरस्कार दिए गए।