एसजीएसयू के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस के आयोजन में सहभागिता

0
11

भोपाल : 28 दिसंबर/ स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी भोपाल के स्कूल ऑफ मॉडर्न साइंस के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने रीजनल साइंस सेंटर, भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं दैनिक जीवन में गणित के महत्व को रेखांकित करना रहा। इस अवसर पर आयोजित इंटरएक्टिव सत्रों, कार्यशालाओं एवं प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवहारिक अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे वे गणितीय अवधारणाओं के वास्तविक जीवन में उपयोग को बेहतर ढंग से समझ सके।

इस शैक्षणिक सहभागिता का आयोजन और मार्गदर्शन विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र खरे एवं डॉ. रविंद्र श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम के आयोजकों ने विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलपति डॉ. विजय सिंह, कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा, डीन (एकेडेमिक्स) डॉ. विनोद कुमार गुप्ता, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. विनोद कुमार शर्मा एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. नितिन कुमार धिमोले के निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि गणित विद्यार्थियों की सोच को तार्किक बनाता है और उन्हें जीवन की समस्याओं को सुलझाने की क्षमता देता है। इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर भी सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें कक्षा से परे गणित को समझने की प्रेरणा मिली तथा उनकी विश्लेषणात्मक सोच और समस्या-समाधान क्षमताओं को मजबूती मिली।