बिजली बिल एवं बिजली संबंधित सेवाओं के भुगतान के लिए अनेक विकल्‍प मौजूद

0
9

भोपाल : 31 मार्च/ मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्‍वालियर एवं चंबल संभाग अंतर्गत आने वाले सभी 16 जिलों के बिजली उपभोक्‍ताओं को अपने बिजली बिलों का भुगतान अथवा बिजली संबंधित अन्‍य सेवाओं के भुगतान के लिए एम.पी.ऑनलाइन की सेवाएं वित्‍तीय वर्ष 2025-26 की फाइनेंसियल क्‍लोजिंग के कारण दो दिन 31 मार्च 2026 रात्रि 11.50 बजे से 2 अप्रैल 2026 को प्रात: 10 बजे बंद रहेंगी। इस दौरान उपभोक्‍ता अपने बिजली बिल अथवा अन्‍य बिजली संबंधी सेवाओं के भुगतान के लिए कंपनी द्वारा उपलब्‍ध कराये गये अन्‍य विकल्‍पों का उपयोग कर सकेंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी बिजली उपभोक्‍ताओं से अपील की है कि वे 31 मार्च 2026 रात्रि 11.50 से 02 अप्रैल 2026 को प्रात: 10 बजे तक फाइनेंसियल क्‍लोजिंग के कारण एमपी ऑनलाइन पोर्टल एवं उसकी सभी सेवाएं बंद रहने के दौरान कंपनी की वेबसाइट, पीओएस मशीन अथवा केश काउंटर के माध्‍यम से बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अपना बकाया बिजली बिल अथवा अन्‍य सेवाओं संबंधी भुगतान जमा कर सकते हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि बिजली उपभोक्ता कंपनी की बेवसाइट portal.mpcz.in पर एचडीएफसी (Payu) एवं इंडियाआइडिया डॉट कॉम (बिल डेस्क) के पेमेंट गेटवे के माध्यम से उपलब्ध विकल्प डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, ईसीएस /ईबीपीएस/ एनएसीएच/ कैश कार्ड/ वॉलेट्स आदि के माध्यम से अथवा गूगल पे, फोन पे, वाट्सएप पेमेंट, अमेजॉन पे, फ्री रिचार्ज, उपाय एप आदि के माध्यम से भी बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ता ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से बिजली बिल भुगतान हेतु उपलब्ध अनेक विकल्पों में से किसी भी विकल्प का उपयोग कर बिजली बिलों का भुगतान कर भुगतान की पावती अवश्य प्राप्त करें। कंपनी द्वारा निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं को बिल ऑनलाइन भुगतान करने पर उनके कुल बकाया बिल पर 0.50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है साथ ही अधिकतम छूट के लिए कोई सीमा बंधन नहीं है। इसी प्रकार उच्चदाब उपभोक्ताओं को प्रति बिल कैशलेस भुगतान पर 1000 रुपये की छूट प्रदान की जा रही है।