स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया ओसवाल डेनिम लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण

0
12

भोपाल : 9 मार्च/ स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी भोपाल के स्कूल ऑफ बैंकिंग, फाइनेंस एंड कॉमर्स द्वारा बी.कॉम विद्यार्थियों के लिए राजगढ़ जिले के पिलुखेड़ी स्थित ओसवाल डेनिम लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया।

इस औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को उद्योगों में प्रबंधन, लागत नियंत्रण तथा सप्लाई चेन मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने का अवसर मिला। बैंकिंग एवं एवं कॉमर्स के नजरिये से छात्रों ने कक्षा में पढ़ाए जाने वाले प्रिंसिपल्स को वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं से जोड़कर समझा। उन्हें यह भी जानकारी मिली कि उद्योग किस प्रकार कार्यशील पूंजी वित्त, मशीनरी के लिए टर्म लोन, ट्रेड फाइनेंस तथा निर्यात वित्त जैसी बैंकिंग सेवाओं पर निर्भर रहते हैं।

उद्योग प्रबंधन द्वारा वित्तीय योजना, बजटिंग तथा क्रेडिट सुविधाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया, जिससे उत्पादन प्रक्रिया और व्यापार विस्तार सुचारू रूप से संचालित हो सके। विद्यार्थियों ने यह भी सीखा कि उद्योग नकदी प्रवाह (कैश फ्लो), वित्तीय जोखिमों तथा बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ अपने संबंधों का प्रबंधन कैसे करते हैं।

ओसवाल डेनिम लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (एचआर एंड एडमिन) श्री मयंक बाजपेयी ने उद्योग का परिचय देते हुए कंपनी की संगठनात्मक संरचना के बारे में जानकारी दी तथा प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और भर्ती प्रक्रिया से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया।

सीनियर मैनेजर (अकाउंट्स) श्री सत्य प्रकाश ने उद्योग में अपनाई जाने वाली लेखा प्रणालियों की जानकारी देते हुए विनिर्माण इकाइयों को मिलने वाली विभिन्न सब्सिडी के बारे में बताया।

इस अवसर पर एसजीएसयू चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को उद्योगों में जाकर समझना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इससे उन्हें उद्योगों की कार्यप्रणाली, प्रबंधन और व्यावसायिक प्रक्रियाओं की बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलती है तथा भविष्य में अपने करियर के लिए सही दिशा मिलती है।

इस अवसर पर एसजीएसयू कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए काफी ज्ञानवर्धक और उपयोगी रहा, जिससे उन्हें उत्पादन, लेखा और औद्योगिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला ऐसे औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है।

इस औद्योगिक भ्रमण के सफल आयोजन में डीएसडब्ल्यू डॉ. विनोद कुमार शर्मा तथा ट्रांसपोर्ट मैनेजर डॉ. नितिन धीमोल का विशेष सहयोग रहा। साथ ही स्कूल ऑफ बैंकिंग, फाइनेंस एंड कॉमर्स की प्रमुख प्रो. डॉ. नीता वैदांडे के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो पाया।

कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर निधि रिछारिया द्वारा किया गया।