चीन में समुद्री दिवस की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी

0
4

बीजिंग, 27 जून (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने शुक्रवार को न्यूज ब्रीफिंग बुलाई। इस मौके पर परिवहन मंत्रालय के संबंधित अधिकारी ने कहा कि इस साल चीन में समुद्री दिवस की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ है और चंग हे की पश्चिम यात्रा की 620वीं वर्षगांठ है।

बताया जाता है कि 11 जुलाई को समुद्री दिवस मनाने का कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम का विषय हरित नौकायन और भविष्य के लिए प्रयास करना है।

परिवहन मंत्रालय दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के छ्योंगहाई में सिलसिलेवार गतिविधियों का आयोजन करेगा। उसी दिन वर्ष 2025 में चीनी समुद्री दिवस की घोषणा जारी की जाएगी, स्मारक टिकट लिफाफा जारी किया जाएगा और जहाजों पर पूरे झंडे लहराते हुए एक मिनट तक हॉर्न बजाया जाएगा।

इसके अलावा, समुद्री विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और सामूहिक स्मारक गतिविधियों का आयोजन होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)