लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 3 बजे तक 47.53 प्रतिशत मतदान, महाराष्ट्र सबसे पीछे

0
82

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 48 प्रतिशत के लगभग (47.53 प्रतिशत) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो, दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 62.72 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।

वहीं, सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में दर्ज किया गया है, जहां दोपहर 3 बजे तक 38.77 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट किया है।

अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो, दोपहर 3 बजे तक लद्दाख में 61.26, झारखंड में 53.90, ओडिशा में 48.95, उत्तर प्रदेश में 47.55, बिहार में 45.33 और जम्मू कश्मीर में 44.90 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।