पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, भोपाल में हुआ करियर काउंसलिंग पर व्याख्यान

0
51

भोपाल : 2 दिसंबर/ भोपाल के मैदा मिल स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- 1 में आज करियर काउंसलिंग को आधार कर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस व्याख्यान को जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के साइंस एवं इंजीनियरिंग के हेड डॉ. दिलीप कुमार सिंह नेदिया। जिसमें उन्होंने छात्रों को अपनी आजीविका तथा व्यवसाय चुनने के गुर सिखाए।

जिनमें उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर छात्रों के समक्ष प्रकाश डाला :
1. हमें अपने करियर के प्रति सजक रहना चाहिए2. उन्होंने करियर को समझने के लिए 3 ईडियट्स फिल्म का उदाहरण दिया और छात्रों को समझाया कि आप उस विषय का अध्ययन करें जिसमें आपकी सक्षमता तथा रुचि हो।
3. करियर के लिए हमें अपनी आंखें खुली रखना चाहिए, हमारे चारों ओर किस प्रकार से व्यवसाय के अवसर बन रहे हैं उन्हें जांचते परखते रहना चाहिए।
4. ग्रेजुएशन में आपने जो विषय लिया है वह आपके जीवन की दिशा निर्धारित करता है।
5. करियर क्या है इस विषय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
6. यदि आप नौकरी चुन रहे हैं तो आपको समय एवं समर्पण दोनों देना होंगे।
7. कैरियर निर्धारण में 85% लोग भारत में कंफ्यूज रहते हैं तथा वह अपने करियर का निर्धारण नहीं कर पाते।
8. मित्रता ऐसी हो जो करियर में आपकी साधक बने बाधक नहीं।
9. आप अपने करियर के लिए एक्सक्यूज नहीं दे सकते क्योंकि आप स्वयं उसके लिए जिम्मेदार होते हैं।
10. अगर आपके सामने करियर चुनने की समस्या है तो आपको अपने वांछित क्षेत्र में करियर चुनने एवं बनाने में समर्पित होना चाहिए।

ऐसे अनगिनत बिंदुओं पर करियर के संबंध में डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने अपने विचार रखे तथा छात्रों द्वारा प्रश्न पूछने पर कि अगर हमारा पैशन और पैसा दोनों में से हमें क्या चुनना चाहिए? इसके उत्तर में उन्होंने कहा कि आपका पैशन आवश्यक नहीं कि पैसा कमाने का ही जरिया हो लेकिन आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पैशन को बरकरार रख सकते हैं।

अंत में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.-1, भोपाल के प्राचार्य गौरव द्विवेदी ने छात्रों को डॉ दिलीप कुमार सिंह के व्याख्यान पर केंद्रित कुछ बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया तथा उनका विद्यालय की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समन्वय नंदकिशोर पुलैया तथा एस.के. सिंघल ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कपिल कुमार भार्गव ने किया तथा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रिचा मिश्रा द्वारा किया गया।