Wednesday, July 1, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र.-1, भोपाल के कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों ने...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र.-1, भोपाल के कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण

0
50

भोपाल : 5 दिसंबर/ पाँच दिसंबर, गुरुवार को प्राचार्य गौरव द्विवेदी के निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक के कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों ने साँची और उदयगिरी की गुफाओं का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों ने साँची और उदयगिरी के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

विद्यार्थियों को बताया गया कि उदयगिरी की गुफाएँ मानव सभ्यता के विकास और कला के प्रारंभिक स्वरूपों को दर्शाती हैं। साँची के बारे में बताया गया कि शिवालय की संरचना स्तूप , एक अर्धगोलाकार, गुम्बददार स्मारक है, जिसका निर्माण सबसे पहले प्राचीन भारत में हुआ था। बौद्ध धर्म में स्तूप एक टीला जैसी या अर्ध गोलाकार संरचना होती है, जिसमें अवशेष होते हैं जिनका उपयोग ध्यान के स्थान के रूप में किया जाता है।

इन विद्यार्थियों के अनुरक्षक के रूप में अनिल मिश्रा, शिरीन कुरैशी, सुनीता कुमारी, अन्जू चौबे, ममता श्रीवास्तव, श्रुति शर्मा, दिव्या शुक्ला, पंडा मुंडा और शमशूर शामिल हुए।