Friday, July 10, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय शी चिनफिंग वसंत त्योहार से पहले उत्तर पूर्वी चीन के बाढ़ ग्रस्त...

शी चिनफिंग वसंत त्योहार से पहले उत्तर पूर्वी चीन के बाढ़ ग्रस्त लोगों से मिले

0
55

बीजिंग, 23 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 22 जनवरी को शीत लहर के बीच उत्तर पूर्वी चीन के ल्याओनिंग प्रांत के हुलुताओ शहर के चुच्याको नामक गांव जाकर पिछले साल बाढ़ ग्रस्त लोगों को देखा और उनका अभिवादन किया।

ध्यान रहे चीन का सबसे बड़ा त्योहार वसंत त्योहार इस साल के 29 जनवरी को होगा।

शी ने बाढ़ आपदा के बाद पुनर्निर्माण की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के नए मकानों में जाकर मकानों की गुणवत्ता और रोजमर्रा के जीवन की गारंटी स्थिति की जानकारी ली।

पिछले अगस्त में मूसलाधार वर्षा से हुलुताओ शहर को बड़ा नुकसान पहुंचा। चुच्याको सबसे गंभीर रूप से प्रभावित गांवों में से एक है। गांव की 1100 मु (1मु 0.0667 हेक्टेयर के बराबर है) खेती योग्य भूमि पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और 51 किसानों के मकान नष्ट हुए।

पुनर्निमाण परियोजना 9 सितंबर 2024 को शुरू हुई और 20 अक्टूबर को पूरी हो गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)