Tuesday, May 26, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय आसिफ अली जरदारी के पाकिस्तान का राष्ट्रपति बनने की संभावना

आसिफ अली जरदारी के पाकिस्तान का राष्ट्रपति बनने की संभावना

0
177

इस्लामाबाद, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पीएमएल-एन, पीपीपी, एमक्यूएमपी, पीएमएल-क्यू, आईपीपी और बीएपी के गठबंधन सरकार बनाने पर सहमति के बाद पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के दूसरी बार देश के राष्ट्रपति बनने की संभावना है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को उपरोक्त पार्टियों ने पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) सरकार की तर्ज पर केंद्र में सरकार बनाने की घोषणा की थी।

सूत्रों ने बताया कि पीएमएल-एन नेतृत्व प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज शरीफ को पीपीपी के समर्थन के बदले में राष्ट्रपति पद के लिए जरदारी का समर्थन करने पर सहमत हो गया है।

इस बीच, पीएमएल (एन) नेता राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पीपीपी ने राष्ट्रपति पद की मांग नहीं की है।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने मंगलवार को जरदारी को राष्ट्रपति पद के लिए पीपीपी उम्मीदवार घोषित किया था।

बिलावल ने कहा था, “मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि वह मेरे पिता हैं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि देश इस समय बड़े संकट में है और अगर कोई इस आग को बुझा सकता है, तो वह आसिफ अली जरदारी हैं।”