वायुसेना का चिनूक हेलीकॉप्टर एहतियात के तौर पर पंजाब में खेत में उतरा

0
87

चंडीगढ़, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय वायु सेना के एक चिनूक हेलीकॉप्टर ने रविवार को पंजाब के संगरूर जिले के बरनाला शहर के पास सुरक्षित एहतियाती लैंडिंग की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर खुले मैदान में उतरा और चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि रिकवरी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।