Thursday, July 16, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन दुनिया में वनरोपण क्षेत्र में सबसे तेज और सबसे बड़ी वृद्धि...

चीन दुनिया में वनरोपण क्षेत्र में सबसे तेज और सबसे बड़ी वृद्धि वाला देश बना

0
68

बीजिंग, 12 मार्च (आईएएनएस)। हर साल 12 मार्च को चीन में वृक्षारोपण दिवस के रूप में मनाया जाता है। चीन की राष्ट्रीय वनरोपण समिति के कार्यालय द्वारा जारी “चीन में भूमि वनरोपण स्थिति विज्ञप्ति” के मुताबिक, वर्ष 2024 में, चीन ने पहाड़ों, नदियों, जंगलों, कृषि भूमि, झीलों, घास के मैदानों व रेगिस्तानों के एकीकृत संरक्षण एवं व्यवस्थित प्रबंधन को समन्वय किया है। चीन ने भूमि वनीकरण में नई प्रगति प्राप्त की है।

इस विज्ञप्ति से पता चलता है कि वर्ष 2024 में, चीन ने 44.46 लाख हेक्टेयर भूमि पर वनरोपण किया, 32.24 लाख हेक्टेयर भूमि पर घास लगाया व सुधार कार्य किया और 27.83 लाख हेक्टेयर मरुस्थलीकरण भूमि पर नियंत्रण रखा है। वर्ष 2024 तक, चीन में वन कवरेज दर 25 प्रतिशत से अधिक पहुंची और वन भंडार 20 अरब क्यूबिक मीटर से अधिक पहुंचा।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, चीन के राष्ट्रीय वानिकी और चरागाह ब्यूरो ने बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय भूमि वनीकरण कार्य जारी रखा। इससे वन क्षेत्र का लगातार विस्तार हुआ, वन की गुणवत्ता व दक्षता में सटीक सुधार हुआ और वन संसाधनों की सख्ती से रक्षा व प्रबंधन किया गया है।

इससे चीन में हरित परिसंपत्तियों में लगातार वृद्धि हुई है। वर्तमान तक, पूरे चीन में वनरोपण भूमि का कुल क्षेत्रफल लगभग 0.78 अरब हेक्टेयर पहुंचा है। चीन दुनिया में वनरोपण क्षेत्र में सबसे तेज और सबसे बड़ी वृद्धि वाला देश बना है। चीन में पहाड़ों, नदियों, जंगलों, कृषि भूमि, झीलों, घास के मैदानों और रेगिस्तानों के व्यवस्थित प्रबंधन में नई प्रगति हुई है, जिसमें पारिस्थितिक संरक्षण व बहाली का कुल क्षेत्रफल 50 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)